फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nephew attacks uncle with hammer, resulting in deathNephew attacks uncle with hammer, resulting in death

Sitapur News: भतीजे ने हथौड़ी से ताऊ पर किया हमला, मौत

Sun, 08 Feb 2026 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Nephew attacks uncle with hammer, resulting in deathNephew attacks uncle with hammer, resulting in death
आरोपी अनूप
इमलिया सुल्तानपुर। इलाके के सहरोई सिकटिहा गांव निवासी बुजुर्ग पर शराब के नशे में उनकेे सगे भतीजे ने सिर पर हथौड़ी से वार कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव निवासी अनूप कुमार शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे खाद लेने गया था। वह देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे शराब के नशे में धुत होकर बिना खाद लिए गांव पहुंचा। इस पर उसके बड़े भाई आदेश राठौर ने उसे फटकारा। साथ ही शराब पीने पर लताड़ा। बड़े भाई ने उसे बाइक न देने की बात कही तो अनूप उनसे भिड़ गया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अनूप ने पहले अपना मोबाइल तोड़ा। इसके बाद बाइक को तोड़कर गांव के एक रास्ते पर उसे जला दिया।
विज्ञापन

बाइक जलने की सूचना अनूप के ताऊ गंगाराम (60) को मिली। इस पर वह मौके पर पहुंचे। वहां बाइक जलती देखकर अनूप को डांटने लगे। ताऊ की फटकार से अनूप का पारा चढ़ गया। उसने पास में रखी हथौड़ी उठाकर गंगाराम के सिर पर जोरदार वार किए। गंभीर रूप से घायल गंगाराम को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर साक्ष्य संकलन किया। इंस्पेक्टर श्यामू कनौजिया ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी अनूप कुमार के विरुद्ध उनकी मां ने तहरीर दी है। आरोपी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मौके से ही गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविवाहित थे गंगाराम, भतीजे ही देखते थे खेती-बाड़ी
गंगाराम कुल तीन भाई थे। गंगाराम के बड़े भाई का कुछ समय पूर्व निधन हो चुका है। गंगाराम अविवाहित थे। घर की खेती की देखभाल उनके छोटे भाई राधेश्याम के पुत्र ही करते थे। इनमें आदेश समझदार था। अनूप झगड़ालू प्रवृत्ति का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed