फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Neither self care nor family concern

Sitapur News: न खुद की परवाह और न परिवार की चिंता

Sun, 25 Jun 2023 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 25 Jun 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Neither self care nor family concern
प्रतिबंध के बाद भी ट्रैक्टर-ट्राॅली से ढोई जा रही सवारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। आए दिन हो रही मार्ग दुर्घटनाओं को देखते हुए शासन की ओर से ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित भार वाहनों पर सवारी ढोना प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद जिले में यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। लोगों को न तो खुद की परवाह है और न ही परिवार की चिंता।
ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवारी ढोने की प्रथा जिले में थमने का नाम नहीं ले रही है। जबकि आए दिन ट्रैक्टर ट्राली के पलटने के कारण कई लोगों की मौत होती रहती है। जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रैक्टर ट्राॅली सहित भार वाहनों पर यात्रियों को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही ऐसा करने वालों से दस हजार रुपये तक का जुर्माना वसूल करने का निर्देश दिया गया है। जिसका जिले में अनुपालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को बहराइच के दरगाह शरीफ व दिकौली स्थित बड़े पुरुष की मजार पर जियारत के लिए दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राॅली, पिकअप व अन्य भार वाहनों से सैकड़ों की संख्या में लोग जाते हैं। इतना ही नहीं सोनवा थाना क्षेत्र के गुलरिया बाबा स्थान पर बृहस्पतिवार को सिरसिया के विभूति नाथ मंदिर पर सोमवार को दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राॅली व अन्य भार वाहन से लोगों को आते जाते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं श्रावण सोमवार पर सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली व भार वाहन से लोग विभूति नाथ मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद न तो इस पर रोक लगाई जा रही है और न ही लोगों को अपनी व अपने परिवार की जिंदगी की परवाह ही है। ऐसा ही कुछ रविवार को भिनगा कोतवाली गेट के सामने देखने को मिला। जहां ट्रैक्टर-ट्राॅली से लोग सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली दरगाह जाते दिखे। वहीं अधिकारी सदैव जांच कराने की बात कह अपना पल्ला झाड़ते रहे हैं। इस बारे में एएसपी प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि सभी थाना व चौकी सहित यातायात प्रभारी को आदेश का अनुपालन कराने का सख्त निर्देश दिया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed