फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Neither DBT nor books were received, how can children become skilled

Sitapur News: डीबीटी मिली न ही किताबें, कैसे दक्ष बनें नौनिहाल

Wed, 02 Jul 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 02 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Neither DBT nor books were received, how can children become skilled
विश्नोहरपुर/तरबगंज (गोंडा)। विद्यालयों के विलय के बाद बच्चों को बेहतर माहौल में अच्छी शिक्षा देने के दावे फिलहाल कागजी साबित होते दिख रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों में जमीनी हकीकत कोसों दूर है। यहां बच्चों को न तो समय से पढ़ने के लिए किताबें उपलब्ध कराई जा सकी हैं और न ही डीबीटी का भुगतान ही बच्चों के अभिवावकों के खातों में हुआ है। ऐसे में बच्चे बिना यूनिफॉर्म के विद्यालय आने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की शिक्षा के नाम पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की लापरवाही से बच्चों को समय से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नया सत्र शुरू हो जाने के बावजूद उन्हें कॉपी-किताब तक उपलब्ध नहीं कराई गई। कई जगह तो जिले सेे बीआरसी पर किताबें भेज देने के बावजूद बच्चों तक नहीं पहुंच पाई है। गर्मी की छुट्टी के दूसरे दिन विद्यालयों में बच्चे व शिक्षक पहुंचे मगर हालात के जस के तस दिखे।
विज्ञापन

दिव्यांग शौचालय अधूरा, अव्यवस्थाएं हावी

नवाबगंज ब्लॉक के रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय में 86 बच्चे पंजीकृत है। बुधवार को इनमें 52 बच्चे विद्यालय पहुंचे। प्रधानाध्यापक विजय लक्ष्मी ने बताया कि कक्षा एक में नामांकित बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी का लाभ नहीं मिला है। स्कूल में कक्षा एक व दो के बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें नहीं मिली हैं। विद्यालय में दिव्यांग शौचालय का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। बच्चों की सुविधा के लिए बनाए गए हैंडवॉश व विद्यालय का सबमर्सिबल भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी पर डंप हैं किताबें
तरबगंज के ऊंदेदुबरा सिंगहाचंदा प्राथमिक विद्यालय में 87 बच्चे पंजीकृत बताए गए। यहां 40 बच्चे उपस्थित रहे। यहां अधिकतर बच्चे बिना यूनिफार्म में विद्यालय पहुंचे। प्रधानाध्यापक उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चों को डीबीटी का लाभ नहीं मिल सका है। एक से तीन कक्षा तककी किताबें बीआरसी पर आने के बावजूद अभी तक स्कूल न पहुंचने के कारण बच्चों को नहीं मिल सकी हैं। कई बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जारी न होने से भी शिक्षक परेशानहाल दिखे।


लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद सभी को सुचारू रूप से पठन-पाठन के निर्देश दिए गए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों की व्यवस्था दुरूस्त कराने के लिए कहा गया है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अतुल कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed