{"_id":"6a061054c2c6b530970f61c2","slug":"negligence-will-not-be-tolerated-in-the-disposal-of-igrs-cases-sitapur-news-c-102-1-slko1037-155946-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में नहीं चलेगी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में नहीं चलेगी लापरवाही
Thu, 14 May 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 14 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। आईजीआरएस से जुड़े मामलों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों को कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा। यह चेतावनी जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने दी। वह कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों, कर करेत्तर राजस्व व सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व मामलों से जुड़े कार्यो की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस मामलों में जांच अधिकारी स्पष्ट आख्या लगाए। सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने के साथ ही प्रभावी स्तर पर प्रवर्तन कार्यवाही भी तय करें। प्रत्येक तहसील स्तर पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को राशन की रिक्त दुकानों का समय से आवंटन करने के साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये सैंपलिंग कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि राजस्व वसूली की प्रगति नियमित रूप से निगरानी करने के साथ ही बड़े बकायदारों की सूची भी तैयार कर राजस्व वसूली कराई जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय, व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।