फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Negligence in determining the examination center, 10 centers expressed objection

Sitapur News: परीक्षा केंद्र निर्धारण में लापरवाही, 10 केंद्रों ने जताई आपत्ति

Thu, 14 Nov 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 14 Nov 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Negligence in determining the examination center, 10 centers expressed objection
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 के लिए जिले में 159 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों के निर्धारण में कई खामियां उजागर हुईं हैं। 10 से अधिक कॉलेजों ने दूरी व छात्र संख्या अधिक आवंटन होने पर आपत्ति दर्ज कराई है। हालांकि अभी आपत्तियों के लिए एक दिन शेष है। ऐसे में आपत्तियों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में इस बार करीब 95 हजार विद्यार्थियों ने शामिल होने के लिए पंजीकरण करवाया है। इस पर शासन ने 159 परीक्षा केंद्र तय किए हैं। इन केंद्रों में राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन इंटर कॉलेज शामिल हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 13 परीक्षा केंद्र बढ़ाएं गए हैं। इन केंद्रों पर 14 नवंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन

अभी तक 10 कॉलेजों ने आपत्ति दर्ज कराई है। जिसमें प्रमुख रूप से छात्राओं का परीक्षा केंद्र करीब 15 किलोमीटर दूर बनाया गया है। विद्यालय की क्षमता से अधिक विद्यार्थी आवंटित कर दिए गए हैं। इसके अलावा कई वर्षों से बन रहे परीक्षा केंद्रों को इस बार बाहर कर दिया गया है। इन कॉलेजों ने फिर से केंद्र बनाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अपने कॉलेज में मानक के अनुसार सभी सुविधाएं मौजूद होने की बात कही है। एक दिन शेष होने के चलते आपत्तियों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर आईं आपत्तियों का निस्तारण मानक के अनुसार करवाया जाएगा। 14 नवंबर के बाद सभी आपत्तियों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed