फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   nand ghar anand bhayo jai kanhaiya lal ki

नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की...

Sun, 06 Sep 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 06 Sep 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की..., भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला..., आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की... आदि स्तुतियों के बीच शनिवार रात बारह बजे पूरे जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों तथा घरों में घंटा, घड़ियाल, आरती, वंदना व शंख की ध्वनि से हर ओर वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा था। पूरा जिला भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में मगन दिख रहा था। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी श्याम धुन में मस्त नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

नैमिषारण्य व मिश्रिख क्षेत्र में साधु संतों व पुरोहितों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। लोगों ने शनिवार देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां की। जैसे ही घड़ी की सूई बारह पर पहुंची, श्रद्धालुओं ने पटाखे फोड़े और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना में जुट गए। शहर के मोहल्ला आलम नगर स्थित दुर्गा मंदिर के करीब अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने श्री राधाकृष्ण झांकी का आयोजन किया। वहीं दुर्गा मंदिर को भी सजाया गया था। पुलिस लाइंस में भी झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां पर एसपी राजेशकृष्ण ने पूजा अर्चना की। एटीसी, पीएसी की 11वी, 27 वीं व 2वीं वाहिनी परिसर में स्थित मंदिरों में झांकियां सजाई गई। जेल रोड स्थिति बड़ा हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर, बाबा जंगलीनाथ मंदिर में भी झांकियां सजाई गई। जेल परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। नैपालापुर में मास्टर शिव मंदिर पर झांकी सजायी गई और यहां पर बाललीला श्रीकृष्ण कमेटी ने श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया। मछरेहटा के परसदा, मछरेहटा में भी झांकियां सजाई गई। ऐतिहासिक तीर्थ स्थल मिश्रिख में दधीचि कुंड के निकट सजावट की गई और झांकियां सजाई गई। दौलतपुर, खांकी सरांय आदि मोहल्लों में भी झांकियां सजाई गई। नैमिषारण्य में मां ललिता देवी मंदिर, कालीपीठ, देव देवेश्वर आदि मंदिरों को सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। लहरपुर में खत्रियाना मोहल्ले के राधाकृष्ण मंदिर, बेहटी मोहल्ले के छन्नूलाल द्वारिका प्रसाद मंदिर, जग्गाजिया मंदिर, मां पूर्ति देवी मंदिरों पर झांकियां सजाई गई। महमूदाबाद के पैतेपुर राधाकृष्ण मंदिर पर विशेष आयोजन किया गया। कोतवाली परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जंगलीनाथ मंदिर, राम जानकी मंदिर, संकटा देवी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, रामपुर मथुरा, नहरवल, कालिकन, बांसुरा, गोडैचा, पोखरा, बजेहरा, सरैंया, बाबूपुर, बेहमा, केशरवारा, सैदनपुर, मीरानगर, आलमपुर, मुबारकपुर कलां, बिलासपुर, सेजौरा आदि ग्रामों में भी जन्मोत्सव के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed