फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Murder

युवक की गला काटकर हत्या

Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Murder
रामगढ़ (सीतापुर)। थाना संदना इलाके में मंगलवार शाम को गांव के बाहर एक युवक की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की और गिरफ्तारी न होने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए न देने की जिद पर अड़ गए। एएसपी के आश्वासन पर लोग माने। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ समेत कई थानों की पुलिस मुुस्तैद है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

संदना इलाके के केशवामऊ गांव निवासी हरीश (25) पुत्र श्यामलाल मंगलवार की दोपहर घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। बताया जाता है कि शाम को छह बजे के करीब गांव के बाहर बच्चों ने युवक का शव पड़ा देखा। वह भागकर घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। संदना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी पुलिस कर रही थी, लेकिन परिजन भड़क गए। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने देने की जिद पर अड़ गए। मामले को उग्र होता देख मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। जिला मुख्यालय से एएसपी साउथ एनपी सिंह भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि पड़ोस के ही निवासी शत्रोहन ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर हत्या की है। युवक के चेहरे, गले पर हंसिया से वारकर हत्या की गई है। हरीश का घटना के मुख्य आरोपी की बेटी से प्रेम प्रसंग था। दोनों की शादी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद मिलना-जुलना जारी था। इसी को लेकर प्रेमिका के परिजनों ने हत्या कर दी है। पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। देर रात मौके पर हंगामा और नारेबाजी जारी थी। एहतियात के तौर पर एएसपी, सीओ से लेकर संदना, मिश्रिख, नैमिष, मछरेहटा आदि थानों की पुलिस देर रात मुस्तैद थी।

पांच पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि युवक की हंसिया से वारकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर मामले में मुख्य आरोपी शत्रोहन, शंकर, छुटकैया और दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बताया कि करीब पांच साल पहले हरीश और उसकी प्रेमिका दोनों भाग गए थे। इसके बाद आने पर शादी करना चाह रहे थे। एक ही परिवार के होने की वजह से शादी में दिक्कत थी। डेढ़ साल पहले दोनों की शादी हो गई थी। बताया जाता है कि इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी था। मुख्य आरोपी शत्रोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed