फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Murder of the young man

युवक की हत्या

Thu, 11 Jul 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Murder of the young man
सीतापुर। रामपुर कलां इलाके में गुरुवार शाम चौराहे पर एक युवक की बांके से काटकर हत्या कर दी गई। कत्ल के इरादे से घर से ही बांका लेकर निकला आरोपी वारदात अंजाम देकर भाग निकला।
विज्ञापन

वारदात से चौराहे पर भगदड़ मच गई। खबर पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

रामपुर कलां थाना क्षेत्र के खेतमनी सरांय निवासी राजेश (28) पुत्र बाबूराम गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव के ही चौराहे की ओर घूमने गया था। वह चौराहे पर टहल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच गांव का ही एक व्यक्ति खुलेआम हाथ में बांका लहराता हुआ आया और उसने राजेश पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिये। एक के बाद एक बांके से राजेश पर कई वार किए।
यूं भरे चौराहे पर फिल्मी अंदाज में युवक पर हमला देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। बांकों के वार से राजेश वहीं गिर गया। उसे मरा समझकर हमलावर मौके से भाग गया।
इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक घटना की खबर पाकर राजेश के परिवारीजन भी वहां पहुंच गए थे। मरणासन्न हालत में पड़े राजेश को परिवारीजन व गांव के लोग फौरन सीएचसी पहला ले गए।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात की खबर पाकर रामपुर कलां पुलिस मौके पर पहुंची।
बताते हैं कि राजेश पर गांव के ही रामप्रकाश ने हमला किया है। उसी पर कत्ल का इल्जाम लग रहा है। हालांकि घटना को लेकर अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई और न ही मृतक के परिवारीजन हत्या की कोई वजह बता रहे हैं।

जबकि गांव में चर्चा है कि अवैध संबंधों के चक्कर में राजेश का कत्ल हुआ है। पुलिस ने घटना का कारण नहीं बता पा रही है।
एसओ अवधेश यादव का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही हत्या के कारणों व आरोपी का पता लगाया जा रहा है। अब तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed