फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Murder of a relation in Sitapur, a young man was beaten to death by his father and brothers

Sitapur News: सीतापुर में रिश्ते का कत्ल, युवक को पिता व भाइयों ने पीटकर मार डाला

Tue, 19 Nov 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Murder of a relation in Sitapur, a young man was beaten to death by his father and brothers
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : मृतक की फाइल फोटो।

विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। क्षेत्र के जलाईपुर गांव में सोमवार को पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में राजमिस्त्री को उसके पिता व तीन भाइयों ने लाठियों से पीटकर मार डाला। घटना को अंजाम देने बाद सभी आरोपी भाग गए। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।

गांव निवासी शेर मोहम्मद (35) राजमिस्त्री थे। वह पैतृक जमीन में से पिता से अपना हिस्सा मांग रहे थे। इस बात पर परिवार में आए दिन झगड़ा होता था। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार रात को भी बंटवारे को लेकर घर में विवाद हुआ था, लेकिन लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। सोमवार सुबह आठ बजे फिर से विवाद होने लगा। देखते ही देखते शेर मोहम्मद को उनके पिता मोहम्मद रजा, भाई उमर, अजहर व अफसर ने लाठी डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, सीओ मिश्रिख दीपक कुमार के साथ ही एएसपी दक्षिणी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए, वहीं फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

इनसेट

25 बीघा जमीन में मांग रहे थे हिस्सा
ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद रजा के पास लगभग 25 बीघा पैतृक जमीन है। वह कई दिनों से अपने जीवन यापन करने के लिए इसी जमीन में बंटवारे की मांग कर रहे थे। शेर मोहम्मद के दो बेटे व एक बेटी है। घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

रिश्ते के कत्ल के बाद शांत हुआ विवाद
बातों से शुरू हुआ विवाद रिश्ते के कत्ल के बाद शांत हुआ। घर के आंगन में दीवारों पर पड़ी खून की छींटों से पता चल रहा था कि चंद टुकड़ा जमीन के लिए कैसे अपने लोग ही शेर मोहम्मद के खून के प्यासे हो गए। पिता और भाई ने निर्ममता से उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


तलाश में लगीं तीन टीमें

शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह निकलकर आया है कि जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मृतक की पत्नी कैसरजहां की तहरीर पर केस दर्ज कर तीन टीमों को आरोपियों की तलाश में लगा दिया गया है।
-डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed