फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Municipal President by-election: 71.20% voting in Misrikh, 50.78% voting in Mahmudabad

नगरपालिका अध्यक्ष उपचुनाव : मिश्रिख में 71.20, महमूदाबाद में 50.78 फीसदी मतदान

Tue, 12 Aug 2025 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Municipal President by-election: 71.20% voting in Misrikh, 50.78% voting in Mahmudabad
मतदान के लिए कतार में खड़े वोटर। - फोटो : मतदान के लिए कतार में खड़े वोटर।
सीतापुर। महमूदाबाद और मिश्रिख नगर पालिकाध्यक्ष के उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से बूथों पर मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदाताओं में दोनों नगर पालिकाओं में जोश दिखा। हालांकि, बारिश ने महमूदाबाद में मतदान की रफ्तार को थाम दिया, जबकि मिश्रिख के मतदाताओं में जोश बरकरार रहा। महमूदाबाद में 50.78 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। यह वर्ष 2023 के मुकाबले दस फीसदी कम है। वहीं, मिश्रिख में 71.20 फीसदी मतदाताओं वोट डाला। यह वर्ष 2023 के सापेक्ष तीन फीसदी से अधिक है। दोनों निकायों में औसतन 60.99 फीसदी मतदान हुआ। शासन से नामित पर्यवेक्षक राकेश पटेल के साथ डीएम अभिषेक आनंद और एसपी अंकुर अग्रवाल ने बूथों का भ्रमण किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के दो पदों के उपचुनाव के लिए सोमवार को 31 मतदान केंद्रों के 78 बूथों पर चार जोनल और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में मतदान कराया गया। महमूदाबाद में सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। शुरुआती तीन घंटे में कई बूथों पर मतदाताओं की संख्या बहुत कम रही, लेकिन बाद में मतदान प्रतिशत बढ़ना शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान हो सका था। अगले दो घंटे में बढ़कर 27 प्रतिशत हो गया। शाम पांच बजे तक 52191 मतदाताओं में से 26503 ने मताधिकार का प्रयोग किया। रामकुंड स्कूल में बनाए गए बूथ पर सुबह से ही मतदाता पहुंचना शुरू हो गए थे। इसके अतिरिक्त पैगम्बरपुर, नूरपुर, सिरौली, नगर पालिका कार्यालय, कॉल्विन इंटर कॉलेज में मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

दिव्यांगों व युवाओं में दिखा जोश
महमूदाबाद में उपचुनाव में दिव्यांग और युवाओं में भी मतदान का उत्साह देखते ही बन रहा था। बूथों पर दिव्यांगों ने अपने साधनों से पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। कई बूथों पर पुलिस दिव्यांगों के लिए सहारा बनती नजर आई। पैगम्बरपुर में 60 वर्षीय साजिदा ने अपने नाती इरफान के साथ पहुंचकर वोट किया। ठाकुरपुर के बूथ पर 70 वर्षीय सुमिरता ने दामाद रामसागर के साथ पहुंचकर मतदान किया। पालिका कार्यालय बूथ पर युवा शिवी जैन, सार्थक, शाश्वत आदि ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर रहे भ्रमणशील, शिकायतों का करते रहे निस्तारण
महमूदाबाद पालिका क्षेत्र में बनाए गए बूथों पर अधिकारी भ्रमण करते रहे। चुनाव पर्यवेक्षक राकेश पटेल ने पैगम्बरपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम अभिषेक आनन्द, एसपी अंकुर अग्रवाल ने नूरपुर बूथ पर पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं। जहां कहीं मतदाताओं ने शिकायतें कीं, उन्होंने निस्तारण करवाया।
सपा ने लगाया पक्षपात का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
महमूदाबाद में समाजवादी पार्टी ने नूरपुर बूथ पर मुस्लिम मतदाताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर सपा प्रत्याशी आमिर अराफात, छात्रनेता दिग्विजय सिंह देव मौके पर पहुंचे। सपा प्रत्याशी ने बताया कि पुलिस मतदान करने से रोक रही है। आईडी चेक की जा रही और मतदाताओं को बूथ से वापस किया जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने भट्ठा, इमलिया के बूथों पर भी परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं, कई ऑडियो वीडियो मतदान के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे।

बारिश ने मतदान में डाला खलल
नगर पालिका क्षेत्र महमूदाबाद में दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई। करीब दो घंटे तक बारिश होती रही, जिससे बूथों पर सन्नाटा पसर गया। बारिश बंद होने के बाद मतदाता घरों से निकले और मतदान किया। बीते चुनाव में यहां 60.57 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत करीब 10 फीसदी घटकर 50.78 फीसदी रह गया।

मिश्रिख में बारिश में भी मतदाताओं में बना रहा जोश
मिश्रिख-नैमिषारण्य नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में सुबह से शाम तक रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद जमकर मतदान किया। 71.2 फीसदी मतदान हुआ। सुबह मतदान धीमी गति से शुरू हुआ। 11 बजे के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ता गया। एसडीएम, रिटर्निंग आफिसर शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि शाम तक कुल 11959 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे कम वोटिंग नैमिषारण्य के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 41.4 प्रतिशत हुई। सबसे अधिक वोटिंग मिश्रिख के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खाकी सरांय में 87.9 प्रतिशत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed