{"_id":"5ff9ecef8ebc3e340058a825","slug":"municipal-bodies-to-decorate-with-rs-13-5-million-sitapur-news-lko559028264","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 13 करोड़ रुपये से संवरेंगे नगर निकाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े 13 करोड़ रुपये से संवरेंगे नगर निकाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले के 11 नगर निकायों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इन पर करीब साढ़े 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस धनराशि से सड़क, नाली व जलनिकासी का इंतजाम किया जाएगा। शासन नेे निकायवार धनराशि आवंटित की है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी ईओ से कार्ययोजना मांगी है। इसकी मंजूरी के बाद विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
जिले में छह नगर पालिका व पांच नगर पंचायत हैं। इन निकायों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। कहीं पर जलनिकासी की समस्या है तो कहीं पर सड़कें खराब हैं। अब यह समस्याएं आसानी से दूर हो सकेंगी। शासन ने 15वें वित्त आयोग से जिले को 13 करोड़ 42 लाख 87 हजार की धनराशि आवंटित की है। यह रकम निकायों में सड़क, नाली व जलनिकासी के लिए नाला बनवाने पर खर्च की जाएगी। बजट मिलते ही जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी ने सभी ईओ को निर्देश दिए हैं कि वह संबंधित तहसील के एसडीएम से कार्ययोजना को अनुमोदित कराकर जिला स्तर पर भेजे, जिससे कार्ययोजना को मंजूरी देते हुए विकास कार्य कराए जा सके। इस पर ईओ ने कवायद शुरू कर दी है। निकायों में जहां पर सड़क व जलनिकासी की दिक्कत है, उसको कार्ययोजना में शामिल करने की तैयारी चल रही है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही विकास कार्य शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन
यह धनराशि मार्च 2021 तक उपयोग कर ली जाएगी। सबसे अधिक धनराशि सीतापुर नगर पालिका को चार करोड़ 62 लाख रुपये मिले है। नगर पालिका बिसवां को एक करोड़ 40 लाख, नगर पालिका खैराबाद को एक करोड़ 25 लाख, नगर पालिका लहरपुर को एक करोड़ 52 लाख, नगर पालिका महमूदाबाद को एक करोड़ 36 लाख, नगर पालिका मिश्रिख नैमिषारण्य को 46 लाख 93 हजार, नगर पालिका सीतापुर को चार करोड़ 62 लाख, नगर पंचायत हरगांव को 54 लाख 17 हजार, नगर पंचायत महोली को 51 लाख 49 हजार, नगर पंचायत पैतेंपुर को 33 लाख 25 हजार, नगर पंचायत सिधौली को 64 लाख 68 हजार व नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद को 74 लाख 89 हजार रुपये मिले हैं।
15वें वित्त आयोग से धनराशि मिली है। सभी ईओ को कार्ययोजना बनाकर देने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
- विनय पाठक, अपर जिलाधिकारी