{"_id":"67f2cf4f878566f8ce08023a","slug":"mp-sat-in-protes-over-removal-of-statues-sitapur-news-c-102-1-slko1055-129761-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मूर्तियां हटाए जाने से नाराज सांसद पूर्व विधायकों के साथ धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मूर्तियां हटाए जाने से नाराज सांसद पूर्व विधायकों के साथ धरने पर बैठे
Mon, 07 Apr 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
पिसावां। पिसावां के विभरापुर में मूर्ति हटाने पर हुए उपद्रव के बाद अब राजनीति शुरू हो गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर घटनाक्रम को पोस्ट किया। इसके बाद रविवार को सपा सांसद आनंद भदौरिया पूर्व विधायकों के साथ धरने पर बैठ गए।
गांव विभरापुर में शनिवार को बिना अनुमति रखी गईं बुद्ध व आंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने के बाद दबंग ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर अब सात लोगों को जेल भेज दिया है। रविवार को धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया, पूर्व महोली विधायक अनूप गुप्ता, पूर्व मितौली विधायक सुनील लाला गांव पहुंचकर धरने पर बैठ गए। सांसद ने एसडीएम से मूर्तियों को दूसरी जगह स्थापित करने की मांग की। इस पर एसडीएम शशिबिंद द्विवेदी ने जगह चिन्हित कर जिलाधिकारी से अनुमति लेने की बात कही है। ।
अखिलेश यादव के पोस्ट पर पुलिस ने दिया जवाब
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया कि महापुरुषों की प्रतिमाओं को हटाना सियासी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। इस पर सीतापुर पुलिस के एक्स हैंडल से जवाब भी दिया गया। कहा गया कि प्रकरण में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जे का प्रयास किया है। महापुरुषों की मूर्ति स्थापना के लिए शासनादेश में एक व्यवस्था है। गलत तथ्यों को प्रसारित न करें।