{"_id":"697e4e168eaebf4c6c0a2cb7","slug":"mp-reached-the-house-of-the-victims-family-handed-over-financial-help-sitapur-news-c-102-1-slko1037-149263-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पीड़ित परिवार के घर पहुंचे सांसद, सौंपी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पीड़ित परिवार के घर पहुंचे सांसद, सौंपी आर्थिक मदद
Sun, 01 Feb 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव के महेशपुर निवासी लवकुश (25) और उनके पुत्र संगम (4) की बृहस्पतिवार को रोड रोलर से टकराने के बाद मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनके परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। शनिवार को सांसद राकेश राठौर ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी।
सांसद राकेश राठौर ने कहा कि पीड़ित परिवार को कानूनी न्याय और आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। कहा कि गांजर मार्ग दुर्घटनाओं व मौतों का हब बनता जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण गांजर में जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास की उपेक्षा करना है। इस मौके पर सेवता विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम संयोजक शशांक राठौर ने सांसद के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान राहुल सिंह , भगवंत सिंह , महेश यादव , हफीज गाजी व अन्य मौजूद रहे।
गमगीन माहौल में पिता-पुत्र का हुआ अंतिम संस्कार
दुर्घटना में लवकुश की पत्नी बीनू (23) भी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीनू के एक वर्षीय पुत्र पीयूष की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना के बाद शुक्रवार को परिजनों व ग्रामीणों ने अटल चौक रेउसा में दोनों शवों को रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की थी। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स, तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विधायक व प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने शवों को पैतृक गांव ले जाने पर सहमति व्यक्त की थी। शनिवार को पुलिस की निगरानी और विधायक ज्ञान तिवारी की उपस्थिति में मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विधायक ज्ञान तिवारी ने घायल बीनू के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि भी दी।