{"_id":"6ac53f05b25a82764507eb6b","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-tractor-sitapur-news-c-102-1-slko1055-165351-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Wed, 07 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिसवां। चमारनपुरवा गांव के पास सोमवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भोलागंज निवासी अजमत अली (22) की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक बालक भी जख्मी हो गया। उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार अजमत अली रात करीब 8:40 बजे बाइक से पुरैनी नहर पर किसी काम से जा रहे थे।
उनके साथ मोहल्ले का ही मोहम्मद फैजान (12) भी बाइक पर सवार था। चमारनपुरवा मजरा पुरैनी के पास पहुंचने पर सामने से बिसवां की ओर से एक ट्रैक्टर आ रहा था। उसकी चपेट में आकर बाइक सवार दोनों लोग जमीन पर गिरकर चोटिल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी बिसवां लाया गया। जहां चिकित्सक ने अजमत को मृत घोषित कर दिया। वहीं फैजान का इलाज जारी है। लोगों ने बताया कि बाइक सवारों के पास से हेलमेट नहीं मिला है। सीओ हर्षित ने बताया कि बिसवां पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।