{"_id":"6a625dc0fa3998608b091eee","slug":"mother-dies-son-injured-in-road-accident-sitapur-news-c-102-1-slko1037-160667-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल
Fri, 24 Jul 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिधौली। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन से बाइक में टक्कर लगने से मां-बेटे घायल हो गए। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। उनके बेटे का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
फिरोजपुर गांव निवासी श्यामा देवी (60) बृहस्पतिवार को अपने पुत्र प्रदीप (22) के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं। नेशनल हाईवे पर सिंहपुर गांव के पास बाइक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। इससे श्यामा देवी व प्रदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने श्यामा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाने के दौरान ही श्यामा देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदीप को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन के बारे में जानकारी मिली है। कार्रवाई की जा रही है।