{"_id":"68190fdb261977108709660f","slug":"mother-baglamukhi-was-decorated-grandly-sitapur-news-c-102-1-stp1002-131644-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मां बगलामुखी का हुआ भव्य शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मां बगलामुखी का हुआ भव्य शृंगार
Tue, 06 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 06 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
भुइयां ताली तीर्थ स्थित मां बगलामुखी के प्राकट्योत्सव पर हुआ भव्य शृंगार। -संवाद
खैराबाद (सीतापुर)। टकपुरवा के भुइयां ताली तीर्थ प्रांगण स्थित मां बगलामुखी के प्राकट्योत्सव पर सोमवार को महामाई का भव्य शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन संध्या में माता रानी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
वैशाख शुक्ल अष्टमी को मां बगलामुखी का प्राकट्योत्सव मनाया जाता है। आज के दिन श्रद्धालु मां बगलामुखी को पीली चुनरी चढ़ाकर पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लेते हैं। महंत बजरंग मुनि ने बताया कि इस दिन जो श्रद्धालु मां बगलामुखी को पीली चादर व फूल-माला चढ़ाकर मां की आराधना करते हैं, उनके बिगड़े काम बन जाते हैं।
महंत बजरंग मुनि ने आगे बताया कि मां बगलामुखी आठवीं महाविद्या हैं। मन और बुद्धि को नियंत्रित करती हैं। उनकी आराधना से शत्रु का नाश हो जाता है। सुबह से शाम तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी।
विज्ञापन
भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। इस मौके पर विलक्षण मुनि, दीपक बाजपेयी, नगर पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता, अभिषेक गुप्ता व विकास हिंदू आदि मौजूद रहे।