फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Most 1785 objections to the post of head

सर्वाधिक 1785 आपत्तियां प्रधान पद पर

Wed, 24 Mar 2021 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Most 1785 objections to the post of head
सीतापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी संशोधित आरक्षण सूची के बाद बाद बदले चुनावी समीकरण में सबसे ज्यादा परेशानी और नाराजगी प्रधान पद के संभावित प्रत्याशियों में है। इसके चलते ही अनंतिम सूची जारी होने के बाद तीन दिन में डीडीसी, बीडीसी, प्रधान व पंच सदस्यों के पदों पर हुए आरक्षण को लेकर कुल 1838 आपत्तियां दर्ज करायी गयी। इनमें सर्वाधिक 1785 आपत्तियां प्रधान पद के आरक्षण को लेकर हुई हैं।
विज्ञापन

विरोध दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को 534 आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में करायी गयी। अनंतिम सूची जारी होने के बाद ब्लाक मुख्यालय, जिला पंचायत कार्यालय व डीएम कार्यालय में दर्ज आपत्तियों का एकत्रीकरण डीपीआरओ कार्यालय में होगा। डीएम की अगुवाई में गठित समिति गुण दोष के आधार पर इनका परीक्षण कर 25 मार्च तक निस्तारित करेगी। इसके बाद पंचायत चुनाव की अंतिम पदवार आरक्षण सूची 26 मार्च को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

नयी आरक्षण सूची से बदले चुनावी समीकरण के कारण इसमें हिस्सेदारी से वंचित हो जाने वाले संभावित प्रत्याशियों में अनंतिम आरक्षण सूची को लेकर खासी नाराजगी दिखी। इसी कारण प्रधान सहित अन्य पदों पर मन मुताबिक आरक्षण न हो पाने के कारण आरक्षण में बदलाव की उम्मीद के साथ ज्यादातर आपत्तियां दर्ज कराई गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक 1785 आपत्तियों प्रधान पद के प्रस्तावित आरक्षण के विरुद्ध करते हुए इसमें आबादी के आधार पर बदलाव की मांग की गई है। ब्लाक एलिया की ग्राम पंचायत तिहार निवासी विमलेश तिवारी का कहना है, ग्रामसभा में 2011 जनगणना के अनुसार सर्वाधिक आबादी सामान्य वर्ग की है जबकि आरक्षण पिछड़े वर्ग के लिए हुआ है। बेहटा ब्लाक की ग्रामसभा सोंसरी निवासी श्रीप्रकाश ने भी प्रधान पद के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराई है। इनका कहना है कि आजादी के बाद से प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं किया गया।
अंतिम दिन प्रधान पद को लेकर 505 आपत्तियां
मंगलवार को अंतिम दिन प्रधान पद के आरक्षण को लेकर सर्वाधिक 505 आपत्तियां डीपीआरओ दफ्तर में दाखिल हुई। इसके साथ ही बीडीसी की 13, जिला पंचायत सदस्य के लिए 15 एवं ब्लाक प्रमुख पद के लिए भी एक व्यक्ति ने आपत्ति दर्ज कराई हैं। इस तरह चार दिन में कुल 1838 आपत्तियां प्रस्तुत की गई हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने बताया, सभी आपत्तियों को ब्लाक एवं पदवार श्रेणीबद्ध करते हुए आपत्ति के कारणों की समरी अंकित की जा रही है। तय कमेटी शासनादेश के अनुसार इनका निस्तारण कर पदवार आरक्षण की अंतिम सूची तैयार कर 26 तक प्रकाशित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed