{"_id":"6a8f2aa28c10235744014535","slug":"more-people-found-infected-with-hepatitis-c-in-sitarampurwa-sitapur-news-c-102-1-slko1037-162784-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीतारामपुरवा में हेपेटाइटिस सी से 26 और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीतारामपुरवा में हेपेटाइटिस सी से 26 और संक्रमित मिले
Wed, 26 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
जांच करती टीम
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सकरन ब्लॉक के सीतारामपुरवा गांव में एक ही परिवार के छह लोगों के हेपेटाइटिस-सी संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच शुरू की।
करीब 150 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग और रक्त के नमूने लिए गए। जांच में 26 अन्य लोगों के हेपेटाइटिस-सी पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। इनमें 24 लोगों के नमूने वायरल लोड की जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। दो लोग गांव से बाहर हैं। उनके नमूने बृहस्पतिवार को लिए जाएंगे।
मेडिकल ऑफिसर डॉ. आदि अंत वर्मा के नेतृत्व में एलटी ओम कुमार श्रीवास्तव, एलटी नितिन कुमार, एलटी शिवम पांडेय और फार्मासिस्ट तिलकराम की टीम ने संक्रमित परिवार के मोहल्ले में परमानंद के घर के सामने जांच बूथ लगाया। टीम ने ग्रामीणों से बीमारी के संबंध में जानकारी लेने के साथ रक्त के नमूने लिए। स्वास्थ्य विभाग बृहस्पतिवार को भी जांच करेगा।