{"_id":"682ccb363f2375808f04229c","slug":"money-withdrawn-with-fake-signature-of-pradhan-sitapur-news-c-102-1-stp1002-132729-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से निकाली धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से निकाली धनराशि
Wed, 21 May 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 21 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। महिला प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगाकर रोजगार सेवक ने लाखों रुपये की धनराशि निकाल ली। प्रधान ने मामले की शिकायत बीडीओ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत सेमरा खुर्द की महिला प्रधान जगरानी ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि उनकी ग्राम पंचायत की रोजगार सेवक रेखा वर्मा ने उनके फर्जी हस्ताक्षर व मुहर का उपयोग कर सरकारी पैसा निकाल लिया। बताया कि बगैर उनकी जानकारी के कार्य योजना बनाकर इस्टीमेट पास करवा लिया गया। प्रधान के मुताबिक उनके कम पढे होने की वजह से रोजगार सेवक ने ग्राम पंचायत में कई कार्यों के फर्जी पेमेंट करवा लिए हैं।
प्रधान ने कहा कि रोजगार सेवक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो वह अन्य प्रधान साथियों के साथ 26 मई से ब्लाॅक मुख्यालय पर धरने पर बैठेंगी। खंड विकास अधिकारी श्रीश गुप्ता ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।