फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   mobile internet service stopped even after two days

मोबाइल इंटरनेट सेवा दो दिन बाद भी बंद

Thu, 07 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
mobile internet service stopped even after two days
सीतापुर। लखीमपुर की घटना के बाद सीतापुर जिले की मोबाइल इंटरनेट सेवा दो दिन से ठप है। इससे कई जरूरी काम लोगों के लटक गए है। कोई अपने मोबाइल को रिचार्ज नहीं करा पा रहा है तो नेटबैंकिंग न कर पाने से भी लोग परेशान हैं। जिला प्रशासन की तरफ से भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले की मोबाइल इंटरनेट सेवा बुधवार सुबह आठ बजे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आने से पहले ही बंद कर दी गई थी। उसके बाद जब वह राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लखीमपुर रवाना हुए तो लोगों को उम्मीद जगी थी कि गुरुवार को सेवाएं बहाल हो जाएंगी। लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बाद भी सेवाएं बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तमाम लोग अपने मोबाइल से फोन रिचार्ज कर लेते थे। वह रिचार्ज नहीं कर पाए। नेट बैकिंग की सेवाएं भी प्रभावित हुई। ऑनलाइन लोग न्यूज पेपर नहीं पढ़ सकें। इसके कारण व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर इंटरनेट चलने की लेते रहे जानकारी
मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने से लोग फेसबुक, व्हाटसप, इंट्राग्राम आदि सोशल नेटवर्किंग साइट का प्रयोग नहीं कर सकें। इससे वह देश-दुनिया की जानकारी से अछूते रहे। एक-दूसरे को फोन करके नेट चलने की जानकारी लेते रहे। लेकिन कोई भी इसकी सही जानकारी नहीं दे सका। यहां तक की लोग पहले नवरात्र की बधाई भी फोन करके दी।
दरी कारोबारियों का कारोबार प्रभावित
खैराबाद। जिले की इंटरनेट सेवा ठप होने से दरी व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीतापुर से प्रतिदिन दरी व्यापारियों का माल अन्य प्रदेशों में जाता है। रोजाना चार से पांच गाड़ियों के माध्यम से हजारों दरियां भेजी जाती है। ई-वे बिल बनाकर माल के साथ भेजा जाता है। इंटरनेट सेवा ठप होने से ई-वे बिल न निकल पाने लोड गाड़ियां अन्य प्रदेशों में जाने के लिए दो दिनों से खड़ी है।

दरी व्यापारी सादिक अली, सगीर अहमद, इश्तियाक हुसैन आदि का कहना है कि इंटरनेट सेवा इसी तरह ठप रही तो हम सभी के करोड़ों के आर्डर ई-वे बिल न निकल पाने के कारण रिजक्ट हो सकते है। सरकार से मांग है कि तत्काल इंटरनेट सेवा बहाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed