फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   MLA Rampal be freed from gas agency

विधायक रामपाल के कब्जे से मुक्त कराई गैस एजेंसी

Sat, 21 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 MLA Rampal be freed from gas agency
- फोटो : Demo pic

बिसवां गैस एजेंसी को विधायक रामपाल यादव के कब्जे से मुक्त करा दिया गया है। एजेंसी मालिक त्रिलोक सिंह ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने एजेंसी से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जबकि विधायक के कुछ करीबी वहां से भाग निकले। यहां समर्थकों को काबू में करने के लिए पुलिस को बल भी प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने पकड़े गए तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बिसवां के पुरवारी टोला निवासी त्रिलोक सिंह की कस्बे के बिसवां गैस एजेंसी है। आरोप है कि उनकी एजेंसी पर विधायक रामपाल यादव ने जबरन कब्जा कर लिया था। एजेंसी का पूरा लाभ विधायक व उनके करीबी ले रहे थे। इसी सिलसिले में उसने डीएम व एसपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने शनिवार दोपहर एजेंसी पर छापा मारा। पुलिस को देख विधायक के कई करीबी मौके से भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने बल भी प्रयोग किया। पुलिस ने वहां से विधायक के करीबी बिसवां के लल्लानगर निवासी दिनेश कुमार, मोहल्ला थोक निवासी नीरज शुक्ला, पठानी टोला निवासी आदित्य अवस्थी को पकड़ लिया।


पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि यही लोग एजेंसी पर विधायक के संरक्षण में एजेंसी चलाते थे। एजेंसी मालिक ने विधायक रामपाल यादव, उनके पुत्र जितेंद्र यादव, करीबी भारती सिंह यादव, उमेश पांडेय उर्फ छोटू, नीरज शुक्ला, धर्मेंद्र पांडेय पर अवैध रूप से एजेंसी पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। इंस्पेक्टर केके मिश्रा का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed