फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Missing woman's body found in field

Sitapur News: लापता महिला का शव खेत में मिला

Sun, 04 Jan 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found in field
संगीता की फाइल फोटो।
खैराबाद। दहेलिया श्रीरंग गांव निवासी संगीता (32) का शव शनिवार शाम जलालपुर रेलवे स्टेशन के निकट गन्ने के खेत में मिला। पति ललित त्रिपाठी ने 29 दिसंबर को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ललित के अनुसार उनकी पत्नी संगीता 28 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे सिलिंडर भरवाने गईं थीं। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। 29 दिसंबर को थाने में तहरीर दी थी। इसमें गांव के ही सतीश कुमार तिवारी उर्फ गुड्डू पर अपहरण की आशंका जताई थी। हालांकि 30 दिसंबर को ही सतीश का शव बाग में पेड़ से लटका मिला था।
विज्ञापन

शव मिलने के बाद सतीश के पुत्र सूरज ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी। पुत्र के अनुसार पैर जमीन को छू रहे थे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया। उधर, शनिवार शाम संगीता का भी शव खेत से मिलने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास ही संगीता का मोबाइल भी पड़ा था। उसकी मौत किसी तरह से हुई है। फिलहाल पुलिस इसका पता लगा रही है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि महिला के पति को बुलाकर शिनाख्त कराई गई है।


महिला का शव मिलने के बाद चर्चाएं तेज : ग्रामीणों में चर्चा है कि महिला व आरोपी युवक दोनों का शव अलग-अलग दिन मिला है। ग्रामीणों को आशंका है कि दोनों के साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed