{"_id":"698ad2236e6157c08507f3c1","slug":"missing-girl-body-found-in-hut-outside-village-in-sitapur-suspected-of-strangulation-police-are-investigating-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: गांव के बाहर झोपड़ी में मिली लापता बच्ची की लाश, गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: गांव के बाहर झोपड़ी में मिली लापता बच्ची की लाश, गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा; पुलिस कर रही जांच
Tue, 10 Feb 2026 12:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:07 PM IST
सार
सीतापुर में लापता बच्ची की लाश गांव के बाहर झोपड़ी में मिली। गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा है। पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सीतापुर में लापता बच्ची की लाश सोमवार की देर रात गांव के बाहर झोपड़ी में मिली। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। खबर पाकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना बिसवां थाना क्षेत्र की है। यहां बच्ची का शव गांव के बाहर झोपड़ी में मिला। वह सोमवार की दोपहर से लापता थी। पिता ने बताया कि वह ग्रामीणों के साथ बच्ची की तलाश रहे थे। देर रात गांव के बाहर झोपड़ी में उसकी लाश मिली। उन्होंने हत्या किए जाने की बात कही। ग्रामीणों में गला दबाकर हत्या करने की चर्चा है।
विज्ञापन
सीओ अमन सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। मामले की जांच की जा रही है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने की घटना लग रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन