{"_id":"68ceef7727e7c360440ab7c0","slug":"misrikh-mla-furious-over-negligence-sitapur-news-c-102-1-stp1003-140746-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विधायक बोले- यह दधीचि की धरती है, खून पीना है तो दूसरी जगह चले जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विधायक बोले- यह दधीचि की धरती है, खून पीना है तो दूसरी जगह चले जाओ
Sat, 20 Sep 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी को फटकारते विधायक।
मिश्रिख (सीतापुर)। दो वर्षों से दबंगों से जमीन मुक्त कराने के लिए तहसील व पुलिस अधिकारियों से गुहार लगा रहीं पिसावां के बिजौली निवासी रामदेवी शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं। अपने पति रामप्रसाद राठौर के साथ महिला शिकायती पत्र देते हुए रोने लगीं। बताया कि उसकी सेमरा गांव में भूमि है।
गांव के दबंग कब्जा किए हैं। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। दो साल से तहसील और कोतवाली के चक्कर लगा रही हूं। न्याय नहीं मिल रहा है। पीड़िता की समस्या सुनकर विधायक रामकृष्ण भार्गव नाराज हो गए। लेखपाल और हल्का इंचार्ज को फटकार लगाई। कहा, चाहे लेखपाल हो या पुलिस अधिकारी... सुधर जाओ...नहीं तो ठीक नहीं होगा। यह महर्षि दधीचि की धरती है। यहां खून दान करने वालों की जरूरत है, अगर खून पीना है तो दूसरी जगह चले जाओ। ...यहां दानियों की जरूरत है, पापियों की नहीं। विधायक की फटकार पर परिसर में सन्नाटा छा गया।
लहरपुर तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी जय किशोर ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी भूमि गाटा संख्या 532/ 0.150 हेक्टेअर पर गत 18 अक्तूबर 2024 को उप जिलाधिकारी ने पैमाइश का आदेश जारी कर मेड़बंदी का आदेश दिया था। 23 अगस्त को उप जिलाधिकारी के आदेश पर मेड़बंदी करा दी गई थी लेकिन विपक्षी ने फिर खेत में लगे पिलर उखाड़कर फेंक दिए और खेत पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिधौली तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राखी वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें महमूदाबाद चौराहे स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के श्रद्धालुओं ने विनीत मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त हस्ताक्षर से मंदिर का वाटर कूलर ठीक कराने की मांग की। भटखेरवा मजरा मंगरौरा निवासी परमानंद ने गांव के चकमार्ग से कब्जा हटवाने की मांग की। न्योराजपुर निवासी गयाप्रसाद ने दो विद्युत कनेक्शन एक ही नाम से चलने की बात बताते हुए एक विद्युत कनेक्शन काटने की मांग की। इस दौरान कुल 94 प्रार्थनापत्र आए, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया।
केस-1
जेठ का मकान दिखाकर कर दिया अपात्र
महोली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के गांव चितहला निवासी पूनम देवी ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह एक छप्पर के नीचे रहकर गुजर-बसर करती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें ब्लॉक के जिम्मेदार कर्मचारियों ने जांच आख्या में ट्रैक्टर-ट्राॅली व जेठ के बने दो कमरों को पक्का आवास दिखाकर अपात्र कर दिया है। इस बाबत पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायती पत्र दिया था लेकिन अभी तक कोई जांच पड़ताल नहीं की गई है।
केस-2
आदेश के बावजूद नहीं हुआ सीमांकन
महोली तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के कुसैला निवासी मनोज, सरोज व निर्मला देवी ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी गाटा संख्या 1076 में कुर्रा बटवारा का आदेश उप जिलाधिकारी द्वारा 18 अगस्त 2025 को जारी किया गया है। इसके बाद सीमांकन के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर 12 सितंबर 2025 काे आदेश जारी किया गया। इसके बावजूद अभी तक सीमांकन नहीं कराया गया है।