{"_id":"61c4be1f8c81d44e56204353","slug":"miscreants-robbed-the-young-man-hostage-sitapur-news-lko610351189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बंधक बना युवक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बंधक बना युवक को लूटा
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस की कार्यशैली लगातार सवालों के घेरे में हैं। सिलसिलेवार हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे एसओ वारदात के बाद भी कार्रवाई करने से कतराते हैं। बुधवार देर रात युवक से हुई लूटपाट की वारदात ने पुलिस पेट्रोलिंग के दावों की पोल खोल दी है।
इमलिया सुल्तानपुर इलाके के छतौना गांव निवासी रोशन शर्मा जिला मुख्यालय पर काम करता है। बुधवार रात वह घर जा रहा था। इसी बीच इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में सीतापुर-बंहौरा मार्ग पर रामपुर भूड़ा से छतौना जाने वाले मार्ग पर घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। वह जब तक रोशन कुछ समझ पाता, उससे पहले तीनों बदमाश उसे खेत में खींच ले गए।
विरोध पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। मफलर से गला कस दिया। बदमाश 1500 की नकदी, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। यूपी 112 ने मौके पर पहुंचकर युवक को एलिया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को पीड़ित मामले की तहरीर लेकर इमलिया सुल्तानपुर थाने पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि थाने जाने पर एसओ ने कार्रवाई के बजाय उसे भगा दिया। पीड़ित की माने तो एसओ ने कहा कि शराब के नशे में धुत होकर खेत में गिरे हो। फर्जी कहानी बता रहे हो। इसके कुछ देर बाद मामले ने तूल पकड़ा। इससे उसे दोबारा थाने बुलाकर तहरीर ली गई।
एसओ अनिल सिंह बताया कि मामला संदिग्ध है। शराब पीकर आपस में विवाद हुआ है। जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।