{"_id":"676f9ef0f48e490d86040034","slug":"miscreants-looted-house-by-taking-hostages-and-stole-goods-worth-10-lakhs-in-sitapur-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घर में बंधक बनाकर लूटपाट, 10 लाख का माल पार कर ले गए बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घर में बंधक बनाकर लूटपाट, 10 लाख का माल पार कर ले गए बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी
Sat, 28 Dec 2024 12:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:17 PM IST
सार
सीतापुर में बदमाशों ने घर में बंधक बनाकर लूटपाट की। घर से 10 लाख का माल पार कर ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घर में बंधक बनाकर लूटपाट
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के सीतापुर में बदमाशों ने शुक्रवार देर रात परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। घरवालों ने बताया कि बदमाश 10 लाख से अधिक का माल ले गए। इसमें नकदी व अन्य सामान है। विरोध करने पर घरवालों की पिटाई की। पुलिस जांच में चोरी की पुष्टि हुई है। अभी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
घटना थानगांव थाना क्षेत्र की है। थानगांव निवासी राजेश दीक्षित ने बताया कि उनके घर में बीती शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृह स्वामी के मुताबिक चोर चार तोले का हार, पांच तोले की अंगूठी, कमर बिछुआ, 10 जोड़ा पायल, मांग बेंदी और एक जंजीर सहित कुल 10 लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी सुबह 4 बजे हुई
उन्होंने बताया कि चोरों ने सभी कमरों के पल्ले बाहर से पहले बंद कर दिए। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी को घटना की जानकारी सुबह 4 बजे हुई। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन