{"_id":"679a74869d47f1b7cf058c4f","slug":"miscreant-snatches-chain-from-womans-neck-in-temple-sitapur-news-c-102-1-slko1055-126127-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मंदिर में बदमाश ने महिला के गले से छीनी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मंदिर में बदमाश ने महिला के गले से छीनी चेन
Thu, 30 Jan 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बदमाश ने एक महिला की चेन छीन ली। हादसा तब हुआ जब महिला सरांय गांव स्थित मंदिर में दर्शन करने के लिए गई हुई थीं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
इलाके के मोहल्ला सरावगी टोला निवासी विमला भल्ला मौनी अमावस्या होने के चलते गांव सरांय स्थित देवी मां के दर्शन करने गई थीं। उन्होंने बाहर से प्रसाद लिया फिर चढ़ाने के लिए मंदिर के अंदर आ गईं। इतनी ही देर में बदमाश ने उनके गले से चेन छीन ली। जब पीड़िता ने पीछे मुड़कर देखा तो बदमाश भाग चुका था।
वारदात के बाद मंदिर में अन्य लोगों ने भी तलाश के प्रयास किए लेकिन कोई संदिग्ध पकड़ में नहीं आया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि हल्का इंचार्ज फूलचंद्र को तहरीर मिली है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।