फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Miranagar saturated with many schemes but still in disarray

मीरानगर कई योजनाओं से संतृप्त मगर अब भी बदहाल

Sun, 12 Jul 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Miranagar saturated with many schemes but still in disarray
सीतापुर। कहने को तो विकासखंड रामपुर मथुरा की ग्राम पंचायत मीरानगर सांसद आदर्श ग्राम योजना, आई स्पर्श योजना एवं जनेश्वर मिश्र समग्र विकास योजना जैसी योजनाओं से लाभान्वित हो चुका है। इसके बावजूद इस गांव में सूरत बदरंग है। यहां की नालियां गंदगी से पटी हैं। सफाई के अभाव में नालियां चोक हैं। कई स्थानों पर जलनिकासी की भी समस्या है। इससे सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम मीरानगर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व कई सैनिकों की जन्मभूमि है। इसी के चलते सांसद राजेश वर्मा ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत इस गांव को विकास कराने के लिए चयनित किया था। इससे पहले प्रदेश की सपा सरकार में भी इस गांव को जनेश्वर मिश्र समग्र ग्राम विकास योजना व आई स्पर्श योजना के तहत चयनित कर लाभान्वित किया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद यहां की सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है, वहीं नालियों में गंदा पानी भरा है। दिव्यांग घसीटे ने बताया कि उनके आवास के सामने जलभराव की समस्या है तथा उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता सरकार की तरफ से उपलब्ध नहीं हो पाई है। घर के सामने नाली न होने से बरसात का पानी घर में घुस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्रामीण बिंदेश्वर प्रसाद वर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के दरवाजे पर भी जलभराव की समस्या है। बिंदेश्वर प्रसाद वर्मा ने बताया कि जलनिकासी की समस्या के समाधान को आरईएस के अधिशासी अभियंता से संपर्क कर उन्हें लिखित प्रार्थनापत्र भी दिया था। मगर समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।
यही नहीं इस गांव में बालिकाओं की शिक्षा को इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज भी नहीं है। वैसे बालकों के लिए भी जूनियर हाईस्कूल तक ही शिक्षा की व्यवस्था है। ग्रामीण रामप्रसाद, श्रीकृष्ण, रामसेवक व अन्य के मकानों पर लोहे की पाइप के ऊपर बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं। जिसके चलते कभी भी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने विद्युत पोल के माध्यम से विद्युत व्यवस्था कराने की शासन से मांग की है।
इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों के स्वास्थ्य लाभ को ग्राम पंचायत में सीएचसी भवन का निर्माण हो चुका है तथा इसका लोकार्पण भी 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा चुका है। मगर अभी तक शासन द्वारा सीएचसी होने का शासनादेश जारी नहीं हो सका। ऐसे में दो चिकित्सकों के द्वारा चिकित्सालय में पीएचसी की संचालन हो रहा है।

इसके अतिरिक्त गांव में अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। इससे यहां के ग्रामीण नारकीय जीवन जी रहे हैं। उधर, इस बाबत बीडीओ रामपुर मथुरा अशोक चौरसिया से संपर्क किया मगर उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। प्रधान प्रतिनिधि अभय राज वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत को विकास की कई योजनाओं का लाभ अवश्य मिला है। सभी योजनाओं के तहत ग्राम मीरानगर एवं अन्य मजरों में विकसित कराने का कार्य कराया गया है। शेष अधूरे कार्य धनाभाव के कारण अधूरे पड़े हैं। शासन से धन प्राप्त होने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed