{"_id":"673f84e44527bc5de40bf1d4","slug":"minimum-mercury-reached-12-degrees-in-november-after-five-years-sitapur-news-c-102-1-stp1002-122304-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पांच साल बाद नवंबर में 12 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पांच साल बाद नवंबर में 12 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा
Fri, 22 Nov 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में इस बार ठंड के तेवर नवंबर के पहले पखवाड़े से ही तीखी होने लगे हैं। कोहरा छाने के साथ ठंडी हवाएं ठिठुरन का अहसास करा रही हैं। पांच साल बाद नवंबर में न्यूनतम पारा 12 डिग्री तक दर्ज हुआ है। ठंडक जल्दी आने से इस बार गर्म कपड़ों के अच्छे कारोबार की उम्मीद भी जताई जा रही है।
हवा का रुख उत्तर पश्चिम होने से दो दिन बाद बृहस्पतिवार को लोगों को कोहरे से राहत मिली। बृहस्पतिवार की सुबह हल्की धुंध जरूर छाई, हवा के कारण वह जल्दी खत्म हो गई। इसके बाद निकली धूप ने सर्दी से काफी राहत दी। हालाकि दोपहर होते-होते हवा की रफ्तार फिर बढ़ने से मौसम का रुख बदलता दिखा। 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुवा हवा के कारण सिहरन बनी रही।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पांच साल बाद नवंबर में अधिकतम पारा 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ है। पारे में गिरावट व कोहरा छाने के साथ पछुवा हवा के चलते रहने से ठंड के तेवर तीखे बने रहेंगे। संभावना जताई गई है कि इस बार ठंड का सीजन कुछ लंबा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
ठंडक बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों के कारोबार में भी उछाल देखा जा रहा है। दुकानदार सोनू ने बताया कि सर्दी शुरू होने के साथ गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
तारीख अधिकतम न्यूनतम
21 नवंबर 2024 26.0 12.0
21 नवंबर 2023 28.4 16.6
21 नवंबर 2022 27.8 12.2
21 नवंबर 2021 25.7 17.0
21 नवंबर 2020 26.4 15.8
21 नवंबर 2019 27.0 11.0
21 नवंबर 2018 27.0 12.0
(पारा डिग्री सेल्सियस में)