{"_id":"66b7b3788252af23f4021ff8","slug":"middle-aged-man-shot-in-leg-under-suspicious-circumstances-sitapur-news-c-102-1-slko1037-117407-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संदिग्ध हालात में अधेड़ के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संदिग्ध हालात में अधेड़ के पैर में लगी गोली
Sun, 11 Aug 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। संदिग्ध हालात में शुक्रवार देर रात एक अधेड़ के पैर में गोली लग गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गेरुही महमूदपुर गांव निवासी कामता प्रसाद (40) ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे वह अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान घर के अंदर सो रही उसकी बहू के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने घर के अंदर जाकर देखा तो गेरुही गांव निवासी मिथिलेश, तंबौर थाना क्षेत्र के भाइन बाग गांव निवासी विजय कुमार उर्फ पंडा और जगदंबा उसकी बहू खुशबू का मुंह दबाए हुए थे। जब तीनों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने गोली मार दी।
गोली कामता प्रसाद के बाएं पैर में लग गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि महिलाओं को लेकर कुछ विवाद था। इस वजह से कामता के पैर में चोट लगी है। डाॅॅक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।