{"_id":"682ccd527f29a0515c056e66","slug":"meritorious-students-were-honored-in-the-ceremony-sitapur-news-c-102-1-stp1003-132716-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: समारोह में मेधावियों का किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: समारोह में मेधावियों का किया गया सम्मानित
Wed, 21 May 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 21 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने एक निजी संस्थान में आयोजित छात्र अलंकरण समारोह में यूपी बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।
समारोह में इंटर की टॉप टेन सूची में शामिल मधुमिता, कशिश, शिवानी, कीर्ति, शुभी वर्मा, निशा, आशी वर्मा, स्वाती वर्मा, महक राज, आरुषि वर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। हाईस्कूल में प्रदेश में चौथा स्थान पाने वाली छात्रा आंचल वर्मा, व सातवां स्थान पाने वाली सिद्धि सिंह तथा जनपद की टॉप टेन सूची में स्थान हासिल करने वाली छात्रा ऋचा वर्मा व गुंजन वर्मा को साइकिल भेंट की गई। 11 अन्य मेधावी छात्रों को भी आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक अजय वर्मा ने बड़े मंगल के अवसर पर भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया। समारोह में अल्पना त्रिपाठी, अनिल वर्मा, गणेश वर्मा, पूर्व प्रधान फूलचंद्र वर्मा, रामसागर वर्मा, बबलू श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, सुबोध यादव व अन्य मौजूद रहे।