फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Merchants will be charged to the user charge

व्यापारियों से वसूला जाएगा यूजर चार्ज

Fri, 18 Mar 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Fri, 18 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Merchants will be charged to the user charge
सीतापुर में नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष व मौजूद सभासद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर

नगरीय इलाके के व्यापारियों को अब यूजर चार्ज देना होगा। यह चार्ज गली मोहल्ले से लेकर बाजार के सभी व्यापारियों को देना होगा। इनमें ठेले-खोमचे वाले भी शामिल हैं। इनमें ठेले-खोमचे वाले भी शामिल हैं। यह निर्णय शुक्रवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में लिया गया। व्यापारी से कितना यूजर चार्जेज वसूल किया जाएगा, यह अभी तय नहीं हो सका है।

विज्ञापन


इससे करीब 15 हजार व्यापारियों पर असर पड़ेगा। बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 में 78 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इससे कर्मचारियों को वेतन भुगतान, जलापूर्ति, साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, नगर के पार्कों व चौराहों का सौंदर्यीकरण, वृद्धावस्था आश्रम, रैन बसेरा, ऑडिटोरियम, श्मशान घाट का विकास, सीवरेज सिस्टम समेत अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन


नगरपालिका ने अपनी आय को बढ़ाने के लिए यूजर चार्ज वसूलने का फैसला लिया है। शुक्रवार को नगर पालिका सदन में यूजर चार्जेज वसूलने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने अपनी मुहर लगा दी। फैसले के तहत नगरीय इलाके के सभी व्यापारियों से यूजर चार्ज वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन व्यापारियों में परचून की दुकान से लेकर सभी तरह के कारोबारी शामिल हैं, जिसमें पटरी दुकानदारों को भी बक्शा नहीं जाएगा। चार्ज कितना होगा इस पर बाद में निर्णय होगा। पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने बताया कि गली-मोहल्ले से लेकर बाजार में दुकानें लगी हुई हैं।

लोग कारोबार करने के बाद गंदगी सड़क पर फेंक देते हैं, जिससे कचरा फैलता है। वहीं इसे उठाने के लिए पालिका को अतिरिक्त रूप से वाहन व कर्मचारी लगाने पड़ते हैं जिससे नगरपालिका का खर्च बढ़ रहा है।


बोर्ड बैठक में पास हुए निर्णय को अब शासन के पास भेजा जाएगा। वहां से निर्देश आने के बाद चार्ज तय किए जाएंगे। इस फैसले से करीब 15 हजार व्यापारी प्रभावित होंगे। बैठक में ईओ अनुपम शुक्ल, कर निर्धारण अधिकारी भूपेंद्र सिंह विषेन के अलावा कई सभासद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed