{"_id":"615755338ebc3e87522562e3","slug":"meeting-sitapur-news-lko598193658","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी का अधिक से अधिक करें प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी का अधिक से अधिक करें प्रयोग
विज्ञापन
फोटो-15 इंडियन बैंक अंचल कार्यालय पर हिंदी माह के समापन पर बांटे गए पुरूस्कार। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। इंडियन बैंक अंचल कार्यालय सीतापुर की ओर से हिन्दी माह के समापन अवसर पर शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हिन्दी को बढ़ावा देने व हिंदी में रूचि रखने वालों को सम्मानित किया गया।
इंडियन बैंक अंचल कार्यालय की ओर से हिन्दी माह 2021 का समापन व इस दौरान हिंदी प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। अंचल प्रमुख विनीत वाजपेई ने कहा हिन्दी माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताएं अधिकारी व कर्मचारियों में राजभाषा कार्यान्वयन के प्रति एक सकारात्मक वातावरण सृजन करने की दिशा में प्रेरक की भूमिका निभाती है।
अपने दैनिक कार्यों में राजभाषा हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग हमें करना चाहिए। सहायक महाप्रबंधक राजीव कुमार ने कहा कि भाषा के प्रयोग में हमें मानसिक दुराग्रह से दूर रहना चाहिए। क्योंकि अपनी भाषा अपने आत्म गौरव की परिचायक होती है। हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रीति पांडे, सुलेख में नूरे शबा, सामान्य दिन इन बैंकिंग में प्रमोद पांडे, श्रुतलेख में लेखराज सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य प्रबंधक संजय मिश्रा, निरंजन कुमार, अमित कुमार पांडे व अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन अंजनी कुमार पांडे वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा ने की। इस दौरान विवेक कुमार सिंह, दिलीप कुमार, आशुतोष मौर्या, बृजेश कुमार, गौरव पांडे, विनीत सिंह, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।