फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Meeting of Consumer Protection Council should be held

Sitapur News: उपभोक्ता संरक्षण परिषद की करवाई जाए बैठक

Tue, 31 Mar 2026 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Consumer Protection Council should be held
जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर और निफ्ट के ज्वाइंट डायरेक्टर अमितवा चौधरी ने साइन किया एमओयू।  - फोटो : जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर और निफ्ट के ज्वाइंट डायरेक्टर अमितवा चौधरी ने साइन किया एमओयू।
सीतापुर। डीएम साहब... जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की कमेटी का गठन हुए काफी समय हो गया है। आज तक एक भी बैठक नहीं हो पाई है। इसे करवाया जाए। सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता ने उद्योग बंधु की बैठक में डीएम के सामने यह मांग रखी। डीएम डॉ राजा गणपति आर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने बैठक कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान निफ्ट व जिला प्रशासन के बीच ओडीओपी उत्पाद के संवर्धन का एमओयू भी साइन हुआ।
विज्ञापन

इस बैठक में व्यापारी बृजेश रस्तोगी ने दुर्गापुरवा गोपाल घाट जाने वाले संकरे मार्ग को अतिक्रमणमुक्त करवाकर चौड़ीकरण कराने की मांग की। वहीं, जगदीश लोधी ने गोपाल घाट पर विद्युत चालित शवदाह मशीन को चालू कराने का अनुरोध किया। इंदू रानी कश्यप ने बताया कि लाल बाग पार्क में टॉयलेट बनकर तैयार है लेकिन इसका संचालन नहीं होता है। इस वजह से बाजार में आई महिलाओं, महिला कर्मचारियों और व्यापारियों को समस्या होती है। मनोज अनेजा ने बताया कि कैंची पुल पर प्रकाश व्यवस्था के अभाव में काफी अंधेरा रहता है, इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां लाइटें लगवाई जाएं। मनोज मिश्रा ने बताया कि छोटे व्यापारियों को विस्थापित कर दिया गया था। उनके रोजगार के लिए वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें रोजगार दिलाया जाए। कुछ अन्य व्यापारियों ने एलपीजी किल्लत के बीच केेरोसीन की उपलब्धता की मांग की है। डीएम ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कौशल व नवाचार पर हुई चर्चा
डीएम ने ओडीओपी उत्पाद दरी को सुदृढ़ बनाने के लिए डिजाइन नवाचार, आधुनिक शिल्प तकनीकों के उपयोग, अनुसंधान, प्रशिक्षण व कौशल विकास से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। कहा कि दरी उत्पाद को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए नई तकनीकों को अपनाया जाए। शिल्पियों व कारीगरों को दक्ष किया जाए। साथ ही दरी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, प्रदर्शनी व मेलों में प्रदर्शित किया जाए। इसकी ब्रांडिंग और पैकेजिंग को आकर्षक बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्ट व प्रशासन के बीच साइन हुआ एमओयू
जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर व निफ्ट के ज्वाइंट डायरेक्टर अमितवा चौधरी ने एक एमओयू साइन किया। इसके तहत स्थानीय कारीगरों व शिल्पियों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनकी दक्षता बढ़ाई जाएगी और उनके उत्पादों की मांग व आय में वृद्धि कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed