फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Meeting of ASHA workers in Behta marred by chaos

Sitapur News: बेहटा में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक अव्यवस्था की भेंट चढ़ी

Fri, 09 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 09 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Meeting of ASHA workers in Behta marred by chaos
बेहटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तंबौर में बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ताओं की प्रस्तावित बैठक अव्यवस्था के कारण नहीं हो पाई। विकासखंड बेहटा की आशा कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे बैठक के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि दोपहर 1:30 बजे तक कोई अधिकारी या चिकित्सक सभागार में नहीं पहुंचा, जिससे आशा कार्यकर्ता नाराज हो गईं।
विज्ञापन




आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के निर्देश मिले थे। टीकाकरण ड्यूटी में लगी कार्यकर्ताओं को छोड़कर सभी की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई थी। साथ ही, जिले से अधिकारियों के आने और प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी भी दी गई थी। प्रशिक्षण किस विषय पर होना था, इसकी जानकारी सभागार में पहुंचकर हस्ताक्षर करने के दौरान देने की बात कही गई थी। घंटों इंतजार के बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। सभागार में गीता, पूनम, माया देवी, लक्ष्मी देवी, रामरानी, संध्या देवी और रेखा समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को बैठक के लिए बुलाया गया था। कुछ स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर चले गए थे, जबकि बाकी स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed