{"_id":"686abb6bd382e3e7e406be69","slug":"medicines-are-being-given-in-the-fair-on-the-basis-of-symptoms-sitapur-news-c-102-1-slko1037-135864-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मेले में लक्षण के आधार पर दी जा रही दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मेले में लक्षण के आधार पर दी जा रही दवाएं
Sun, 06 Jul 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी से करवाएं जांच
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यह अस्पताल फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। यहां पर डॉक्टर की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट जितेंद्र मिश्रा ने लक्षण के आधार पर मरीजों को दवा दी। फार्मासिस्ट ने बताया कि 33 मरीजों को दवा दी गई है। अधिकतर मरीज वायरल से ग्रस्त थे। डेंगू व मलेरिया की सीएचसी से जांच कराने की सलाह दी गई।
मलेरिया की करवाएं जांच
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार, दुर्गापुरवा व खूबपुर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। अधिकतर मरीज जाड़ा लगकर बुखार, पेट दर्द, सीने में दर्द व खांसी का इलाज कराने आए थे। चिकित्सकों ने जांच के बाद कुछ में मलेरिया की आशंका जताई। जिला अस्पताल से जांच करवाने की सलाह दी गई। प्राथमिक तौर पर यहां पर मलेरिया की जांच नहीं हुई। केवल लक्षण के आधार पर दवाई दी गई।
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में जांच की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। केवल लक्षण के आधार पर ही दवाएं दी जा रही हैं। जिला अस्पताल व सीएचसी से जांच करवाने की सलाह दी गई। मेले में करीब 4200 मरीजों ने इलाज करवाया।
विज्ञापन
जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस समय संक्रामक रोग फैल रहे हैं तो अस्पतालों में मरीजों की भीड़ नजर आई। अधिकतर मरीज बुखार, जुकाम, खांसी, पेट दर्द के आए थे। मलेरिया की आशंका के चलते इनको जांच करवाने की सलाह दी गई। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि जिले में मलेरिया के केस अधिक आ रहे हैं। पूरे जिले में दो माह के अंदर करीब 600 केस आ चुके हैं। इसलिए एहतियात बरती जा रही है। मलेरिया की दवाओं की उपलब्धता प्रत्येक केंद्र पर है। चिकित्सकों को मरीजों की तत्काल जांच करवाने की हिदायत दी गई है।