फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   MDM

एमडीएम की सब्जी में रसा ज्यादा, आलू कम

Mon, 07 Oct 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
MDM
सीतापुर। एक ग्राम पंचायत के स्कूलों में बन रहे एमडीएम की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर विभाग के दो अफसरों ने जांच की। इसमें शिकायत सही पाई गई। सब्जी में रसा अधिक और आलू कम मिला। कुछ अन्य खामियां भी पाई गईं। प्रधान को दोषी पाए जाने पर बीएसए ने डीपीआरओ को कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

प्रकरण विकास खंड बिसवां की ग्राम पंचायत मोचकलां का है। यहां के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल में 30 सितम्बर को आलू की सब्जी व रोटी बनी थी।
इसकी गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर जिला समन्वयक एमडीएम बृज मोहन सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी बिसवां जितेन्द्र बहादुर चौधरी ने तीन अक्टूबर को दोनों स्कूल जाकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों के एवं बच्चों के बयान लिए। प्रधान ने व्यक्तिगत कारणों एमडीएम बनवाने मेें असमर्थता जताई। इसकी जानकारी दोनों प्रधानाध्यापकों ने भी दी।
निष्कर्ष स्वरूप जांच में पाया गया कि प्रधान पूनम देवी ने मानक अनुसार एमडीएम नहीं बनवाया था। बच्चों ने भी बताया कि सब्जी में मात्र दो से तीन टुकड़े आलू के मिलते हैं, बाकी रसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए प्रधान गुणवत्तायुक्त मध्यान्ह भोजन न बनवाए जाने के लिए दोषी प्रतीत होते हैं। उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाई की संस्तुति की जाती है।
बीएसए अजय कुमार ने डीपीआरओ को जांच रिपोर्ट भेजते हुए प्रधान के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने एवं की गई कार्रवाई की प्रति उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed