{"_id":"61e5b9fcdd77b9767871ea38","slug":"maximum-146-people-infected-in-a-day-sitapur-news-lko613914033","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में सबसे अधिक 146 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में सबसे अधिक 146 लोग संक्रमित
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पास बिना मास्क जाते लोग। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने सोमवार को अपने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। इस लहर के सर्वाधिक 146 केस सोमवार को मिले। एक साथ इतने अधिक मामले आने से कोरोना को लेकर लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 485 पहुंच गई है। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
पिछले एक सप्ताह में 50 से 65 के बीच रोजाना मामले आ रहे थे, लेकिन सोमवार को यह सब रिकार्ड ध्वस्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 146 लोग संक्रमित हुए है। इनमें 50 महिला व 96 पुरुष शामिल है। 10 वर्ष से कम आयु के सात बच्चे संक्रमित हुए है। 11 से 27 आयु वर्ग के बीच 27 लोग संक्रमित हुए है।
सर्वाधिक लोग 21 से 55 आयु वर्ग के बीच 96 लोग पॉजिटिव हुए है। जबकि 55 साल से अधिक उम्र के 16 लोग संक्रमित हो गए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 485 पहुंच गई है। अगर ठीक होने की बात की जाए तो पिछले एक माह के अंदर संक्रमित होने के बाद 64 मरीज ठीक भी हो गए हैं।
विज्ञापन
बीते साल अप्रैल में आए थे इतने केस
जिले में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बीते साल मार्च व अप्रैल में पीक चल रहा था। उस समय रोजाना एक सैकड़ा से अधिक केस आ रहे थे। अगर सोमवार को मिले 146 केस की बात की जाए तो अप्रैल 2021 में इतने केस आए थे। जबकि उस समय दूसरी लहर अपने चरम पर थी। अब जब तीसरी लहर में एक साथ इतने केस आ गए है तो इसे चिकित्सक इसे तीसरी लहर का पीक बता रहे है। इसलिए इस समय सावधानी बहुत जरूरी है।
कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन
इस समय कोरोना की तीसरी लहर तेजी से लोगों को चपेट में ले रही है। संक्रमण का फैलाव हो रहा है। लेकिन लोग इससे सबक लेने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को जिला अस्पताल के सामने कुछ लोग आते-जाते हुए दिखाई दिए। यह लोग न तो मास्क लगाए थे, न ही दो गज की दूरी का पालन कर रहे थे। इन लोगों की यह लापरवाही ही संक्रमण को बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है। ऐसे में सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।
आठ मरीज लखनऊ में है भर्ती
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि आठ मरीज लखनऊ में भर्ती हैं। 349 मरीज होम क्वारंटीन है। जबकि 128 मरीजों को होम आइसोलेट की प्रक्रिया जारी है। जिले में पहली व दूसरी लहर में 185 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरी लहर में किसी की भी मौत नहीं हुई है।
टीका जरूर लगवाएं
जिले में सोमवार को सर्वाधिक कोरोना के मामले आए हैं। इसलिए कोरोना से सतर्कता बहुत जरूरी है। अनावश्यक बाहर न निकलें। कोविड के दोनों टीकें अवश्य लगवाएं।
- डॉ. मधु गैरोला सीएमओ