फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mathematics paper made the path of candidates easier

Sitapur News: गणित के पर्चे ने की परीक्षार्थियों की राह आसान

Sun, 02 Mar 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mathematics paper made the path of candidates easier
सीतापुर। जिले में 146 केंद्रों पर शनिवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गणित की परीक्षा हुई। सुबह सात बजे से ही विद्यार्थी केंद्र पर पहुंचने लगे। सघन तलाशी के बाद सभी को केंद्र में प्रवेश दिया गया। अपर परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान राजेंद्र प्रसाद ने डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। छह सचल दस्ते भी भ्रमणशील रहे। इस दौरान एसटीएफ, एसओजी व खुफिया इकाइयां भी अलर्ट पर रहीं।
विज्ञापन


केंद्रों से परीक्षा देकर निकले ज्यादातर छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई। छात्रों का कहना रहा कि गणित के पर्चे ने उनकी राह आसान कर दी है, पेपर काफी आसान था। कुछ विद्यार्थियों ने कुछ सवालों को थोड़ा कठिन भी बताया।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह 11:45 बजे खत्म हुई। छात्र परीक्षा देने के बाद काफी खुश नजर आए। परीक्षा देकर निकले अंकुश त्रिपाठी ने बताया कि पेपर आसान था। इसलिए मेरे लिए बहुत अच्छा था। शुभ बाजपेयी ने कहा कि पेपर ज्यादा आसान नहीं था फिर भी पूरा हल कर दिया है। शिवा श्रीवास्तव ने कहा कि पेपर अच्छा था, बस मुझे दो-तीन प्रश्नों को हल करने में थोड़ी कठिनाई जरूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




2192 विद्यार्थियों ने छोड़ी गणित की परीक्षा
डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा हुई। शनिवार को गणित के साथ फल एवं खाद्य रशद, पाक शास्त्र, परिधान रचना व सज्जा संग अन्य विषयों की परीक्षाएं हुईं। हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में पंजीकृत 31,068 में से 28,876 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 2192 गैरहाजिर रहे। अन्य विषयों की परीक्षा में कुल 385 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed