{"_id":"687403c37032b4d633043b18","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-sitapur-news-c-102-1-slko1055-136287-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Mon, 14 Jul 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। पुरवारेवान गांव निवासी विवाहिता की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन विवाहिता का शव सीएचसी में छोड़कर भाग गए।
बनेहरा बीरबल गांव निवासी हरिश्चंद्र के अनुसार उनकी बहन सीमा यादव (23) की शादी सात मार्च को पुरवारेवान निवासी शोभित सिंह यादव से हुई थी। विवाह में 10 लाख का दहेज दिया था। कार की मांग को लेकर ससुरालीजन ने हंगामा भी किया था। रिश्तेदारों की मध्यस्थता के बाद बरात विदा हो गई थी।
भाई हरिश्चंद्र ने अनुसार कार न मिलने का ताना मारते हुए ससुरालीजन उनकी बहन के साथ मारपीट करते थे। शनिवार की शाम सीमा ने पिता रमेश को फोन कर बताया था कि ससुरालीजन उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। पिता शनिवार शाम ससुराल गए और समझाकर वापस आ गए थे।
रविवार सुबह सूचना मिली कि सीमा चोटिल हो गई हैं, सभी महमूदाबाद सीएचसी आ जाएं। हरिश्चंद्र जब सीएचसी पहुंचे तो सीमा मृत अवस्था में मिली। चिकित्सक ने बताया कि ससुरालीजन मृत अवस्था में ही सीमा को लेकर यहां आए थे, सर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।