{"_id":"5efb650a8ebc3e42e21aa411","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-sitapur-news-lko528488373","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र में ररूआ गांव के करीब मंगलवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध हालात में सड़क पर पड़ा मिला। मृतका का सिर कूंचा हुआ था। मृतका की ससुराल वालों ने सड़क दुघर्टना की तहरीर दी है। पुलिस भी इसे सड़क हादसा मान रही है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पिसावां थाना क्षेत्र के ररूआ गांव निवासी राजेश्वरी (40) पति राजेश की मौत के बाद से अक्सर शाहजहांपुर में अपने मायके में रहती थी। वह अपनी जमीन जायदाद देखने के लिए कभी-कभी अपनी ससुराल भी जाती थी। मंगलवार सुबह राजेश्वरी का शव संदिग्ध हालात में ररूआ गांव के पड़ोस में ही सड़क पर पड़ा मिला। उसका सिर कूंचा हुआ था। जिससे लोग कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। हालांकि मृतका की ससुराल पक्ष से दुघर्टना की तहरीर दी गई है।
इस बारे में एएसपी अखिलेश्वर का कहना है कि सड़क हादसे में महिला की मौत का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसओ राजेश कुमार का कहना है कि महिला की मार्ग दुघर्टना में मौत हुई है। उसके देवर ने सूचना दी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।