{"_id":"6144dddc8ebc3e866161ee2c","slug":"marks-improvement-exam-will-start-from-today-at-15-centers-sitapur-news-lko5960267167","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 केंद्रों पर आज से शुरू होगी अंक सुधार परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 केंद्रों पर आज से शुरू होगी अंक सुधार परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की अंक सुधार परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। जिले के 15 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 3797 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए दो सचल दल बनाए गए हैं। ये दल केंद्रों का भ्रमण करके परीक्षा की कड़ी निगरानी करेंगे।
इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा कोरोना के कारण स्थगित कर दी गई थी। पिछले रिकार्ड के अनुसार विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया था लेकिन तमाम विद्यार्थी परीक्षा कराने की बात कह रहे थे। इस पर शासन ने अंक सुधार परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था।
इसके तहत इंटरमीडिएट में 433 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है जबकि हाईस्कूल में इनकी तादाद 3364 हो गई है। इन विद्यार्थियों के लिए जिले भर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये विद्यार्थी इन केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब 350 शिक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा दो सचल दल का गठन भी किया गया है। ये दल पूरी परीक्षा के दौरान केंद्रों का भ्रमण करके नकलची को पकड़ेंगे। इसके लिए सात सेक्टर मजिस्ट्रेट व 15 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसे लेकर सीडीओ ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में बैठक की। इसमें सेक्टर, जोनल व केंद्र व्यवस्थापकों को कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए गए।
नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 05862-242126 है। इस नंबर पर परीक्षा के दौरान कोई समस्या आने पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।
इसके अलावा परीक्षा की ऑनलाइन मॉनीटरिंग भी की जाएगी। स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए अफसर परीक्षा की हकीकत परखेंगे। परीक्षा सुबह आठ से 10.15 व दोपहर दो से 4.15 के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। 15 मिनट बच्चों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार यूपी बोर्ड आयोजित कराई जाएगी।