फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Market decorated on Dhanteras, buyers will flock today

Sitapur News: धनतेरस पर सजे बाजार, आज उमड़ेंगे खरीदार

Fri, 10 Nov 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 10 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Market decorated on Dhanteras, buyers will flock today
सीतापुर। धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार सजकर तैयार हैं। इस बार डेढ़ अरब रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, बर्तन व कपड़ा बाजार में रौनक छाई है। धनतेरस शुक्रवार को है। धनतेरस पर घर में नया सामान खरीदकर लाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

इसको लेकर व्यापारियों ने भी तैयारी कर ली है। त्योहार पर इलेक्ट्राॅनिक्स और ऑटोमोबाइल कंपनियों में विशेष ऑफर चल रहे हैं। ऐसे में लोगों का रुझान भी इन्हें खरीदने को लेकर है। बाइकों, चार पहिया वाहनों के अलावा कुछ लोगों ने एलईडी, वाशिंग मशीन इत्यादि की एडवांस बुकिंग की गई है। पूरा पैसा जमा करने के बाद धनतेरस में सामान खरीदकर घर ले जाने की तैयारी है। मिट्टी के गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों से लेकर चांदी की मूर्तियां बाजार में उपलब्ध हैं। इलेक्ट्राॅनिक बाजार में मोबाइल सहित टीवी, फ्रिज व कई आइटम ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। बाइक व चार पहिया वाहनों की बाजार में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। बर्तन कारोबार भी अपनी ऊंची उड़ान भरने को तैयार है। बाजार में रौनक बढ़ गई है। इसके चलते उम्मीद की जा रही है कि धनतेरस पर बाजार में धन वर्षा होगी। हर साल की तरह इस बार भी व्यापारियों ने त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए तैयारियां कर रखी हैं।
विज्ञापन

खनक रहा बर्तन बाजार
धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। लोग कोई न कोई बर्तन खरीदकर घर जरूर ले जाते हैं। इसलिए सबसे अधिक भीड़ बर्तनों की दुकानों पर ही उमड़ती है। गिलास, थाली, कटोरी, चम्मच के अलावा कुकर, गैस चूल्हा आदि भी बिक रहे हैं। बर्तन व्यापारी कृष्ण चंद्र सिंह ने बताया कि बाजार पूरी तरह से तैयार हो गया है। शुक्रवार सुबह से ही ग्राहक दुकानों पर आने लगते हैं। स्टील कुछ महंगी हुई है, फिर भी इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा बाजार बिखेर रहा चमक
सराफा बाजार धनतेरस पर चमक बिखेरने को तैयार है। ज्वैलर्स विक्रेता मनोज महेंद्र ने बताया कि इस बार गणेश-लक्ष्मी की चांदी की 300 ग्राम की मूर्ति 33,500 रुपये में उपलब्ध है। 664 ग्राम की मूर्ति करीब 63 हजार रुपये में है। डालर 750 रुपये में बिक रहा है। गणेश-लक्ष्मी का 10 ग्राम चांदी का सिक्का 700 रुपये में व पुराना 950 रुपये में मिल रहा है। अधिकतर ग्राहक डालर व चांदी का सिक्का ही खरीदते हैं। इसके अलावा कुछ लोग सोने का सिक्का व गिन्नी भी खरीदते हैं।
इलेक्ट्रानिक बाजार में रौनक
धनतेरस पर लोग इलेक्ट्राॅनिक चीजें भी खरीदते हैं। व्यापारियों ने शोरूम सजाकर तैयार कर लिए हैं। इस बार व्यापारियों ने मोबाइल, एलईडी, जूसर, फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन सहित तमाम आइटमों की कई सीरीज मंगवाईं हैं। विक्रेता अर्पित मेहरोत्रा ने बताया कि उनके शोरूम पर 5 हजार से अधिक का कोई भी आइटम खरीदने पर गिफ्ट दिया जा रहा है। कुछ कंपनियां 300 रुपये से लेकर एक लाख तक का कैशबैक ऑफर दे रही हैं।


वाहन बाजार भरेगा रफ्तार
वाहन बाजार भी इस धनतेरस पर रफ्तार भरने को तैयार है। हीरो कंपनी के मैनेजर अजय मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को 2 हजार बाइकों की डिलीवरी उनकी कंपनी के डीलर करेंगे। जिले में धनतेरस पर लगभग 5 हजार बाइकें बिकने का अनुमान है। अपना वाहन खरीदने के लिए ग्राहकों ने एडवांस में बुकिंग करा ली है। इसी तरह चार पहिया वाहन कारोबार में एडवांस बुकिंग चल रही है। कांसेप्ट कार्स मारुति के जीएम सचिन शुक्ला ने बताया कि 250 वाहन एडवांस में बुक हो चुके हैं। ब्रेजा, सेलरियो, स्विफ्ट व वैगनआर कार की ज्यादा डिमांड है। महेंद्रा कंपनी के शोरूम मैनेजर वामिक खान ने बताया कि 50 गाड़ियां बुक हैं। इनमें स्कार्पियो एन 700 व एसयूवी 700 की मांग अधिक है। हुंडई कंपनी के जीएम मो. नदीम ने बताया कि धनतेरस के दिन के लिए 35 गाड़ियां बुक हैं। अगले दिन के लिए 15 और दिवाली पर 10 गाड़ियों की डिलीवरी होगी।


दीपोत्सव आज, भक्तों पर होगी पुष्प वर्षा
शहर के प्राचीन मंदिर श्यामनाथ के परिसर में शुक्रवार को दीपोत्सव का पहली बार आयोजन होगा। परिसर में राम दरबार के विग्रह के पूजन के साथ दीपकों की शृंखला जगमगाएगी। वहीं, काशी आरती की तर्ज पर चार कोणीय आरती होगी। इस कार्यक्रम में 19 ब्लॉक से अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण पहुचेंगे। दिन में मंदिर समिति सुंदरकांड का पाठ करेगी। रात में पूजन के बाद भक्ताें पर पुष्प वर्षा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed