फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Market buzzes with Dhanteras shopping

धनतेरस की खरीदारी से बाजार गुलजार

Sun, 23 Oct 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Market buzzes with Dhanteras shopping
लालबाग बाजार में पर्व को लेकर रही भीड़। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। दीप पर्व का उल्लास हर तरफ छा गया है। रोशनी का त्योहार दीपोत्सव सोमवार को मनाया जाएगा। दिवाली की पूर्व संध्या पर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजे घर व प्रतिष्ठान अलौकिक छटा बिखेरते नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर कस्बों की बाजारों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, पूजन सामग्री व मिष्ठान की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ देर रात तक दुकानों पर जुटी रही। पटाखों की बिक्री भी खूब हुई। दिवाली पर्व को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

शहर की बाजार में दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर गहमागहमी रही। मिट्टी के दीपक, लाई-चूरा, मिष्ठान, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य दुकानों पर ग्राहक खरीदारी में मशगूल रहे। दीपोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चाक-चौबंद हैं। पटाखा बाजारों में अग्निशमन दस्ते तैनात कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल समेत पीएचसी व सीएचसी पर भी चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पुलिस महकमे ने भी त्योहार को शांति पूर्ण ढंग से कराने को लेकर कमर कस ली है।
विज्ञापन

शहर के लालबाग बाजार में लोगों को अव्यवस्था से बचाने के लिए वाहनों और रिक्शा के प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। दीपावली पूजा के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ पूजन सामग्री खरीदने पहुंचे लोगों के चलते बाजार में दिनभर रौनक नजर आई। पटाखा बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ रही। फल व माला की दुकानों पर देर शाम तक ग्राहक जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में भी दीपावली को लेकर तैयारियां की जाती रहीं। पूर्व संध्या पर कई लोगों ने अपने घर व प्रतिष्ठान बिजली की झालरों से सजा दिए। अंधेरा होते ही झालरें जलने से हर तरफ रंग-बिरंगी रोशनी की अद्भुत व अलौकिक छटा बिखर गई। शहर के चौराहों और डिवाइडर पर भी सजावट की गई है।
रोशनी का पर्व दीपावली सोमवार को परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। शुभ मुहूर्त पर महालक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा-अर्चना होगी। बिजली की झालरों की सजावट, दीयों व मोमबत्तियों से धरती का कोना-कोना रोशन होगा। आतिशबाजी से समूचा आसमान सतरंगी छटा से सराबोर नजर आएगा। दीपावली मनाने को लेकर घरों से लेकर दुकानों तक तैयारियां कर ली गई हैं। सबसे अधिक उत्साह बच्चों में देखने को मिल रहा है।
धूमधाम से मनाई छोटी दीपावली
जिले भर में रविवार को छोटी दीपावली धूमधाम से मनाई गई। घरों में विधि-विधान से लोगों ने पूजा-अर्चना की। घर के अंदर और बाहर दीपक जलाए गए। बच्चों ने आतिशबाजी कर धमाल मचाया। हिंदू धर्म में धनतेरस से भइया दूज तक पांच पर्व मनाए जाते हैं। इसमें धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भइया दूज पर्व शामिल हैं।
कमल के फूल की रही डिमांड
शहर में माल गोदाम के पास फूलों की दुकानों पर गुलाब के साथ कमल के फूल भी खूब बिके। फूल विक्रेता ललित ने बताया कि इस बार कमल का फूल 50 से लेकर 70 रुपये प्रति पीस तक बिका। गुलाब 250 रुपये प्रति किग्रा की दर से बेचा गया। फूल विक्रेताओं के मुताबिक गणेश-लक्ष्मी पूजा में कमल के फूल की मांग सबसे अधिक होती है।
अलाय बलाय की हुई खरीदारी
दिवाली पर अलाय-बलाय डालने की परंपरा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग खुद अलाय बलाय बनाते हैं, लेकिन शहरों में अलाय बलाय की खरीदारी लोग करते हैं। शहर में कई जगहों पर अलाय बलाय भी बिक रही थी। एक विक्रेता ने बताया कि दस रुपये से लेकर 15 रुपये तक की एक अलाय बलाय बिक रही है।

दीपावली पर पूजन का शुभ मुहूर्त
दीपावली पर पूजा के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घर में अलग-अलग मुहूर्त होते हैं। पंडित डॉ. रामनारायण शास्त्री बताते हैं कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर दो बजे से 3:30 बजे तक कुंभ लग्न में है। घरों में दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से 8:33 बजे तक है। इसके अलावा मध्य रात्रि तांत्रिक पूजा का मुहूर्त 1:04 से 3:18 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed