फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Market boomed on Dhanteras, good business happened

Sitapur News: धनतेरस पर दमका बाजार, खूब हुआ कारोबार

Fri, 10 Nov 2023 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 10 Nov 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Market boomed on Dhanteras, good business happened
सीतापुर। धनतेरस पर शुक्रवार को खूब कारोबार हुआ। बाजार दमका। बर्तन, कार, बाइक, इलेक्ट्राॅनिक व सराफा बाजार मेें दिनभर रौनक रही। ग्राहकों ने दिल खोलकर खरीदारी की। सुबह शुभ मुहूर्त में शुरू हुआ खरीदारी का दौर देर रात तक चलता रहा। जिले में करीब सवा अरब का कारोबार हुआ। एडवांस बुकिंग वाले ग्राहकों को जहां पहले सामान मिला। वहीं नए ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा। खरीदारी का आलम यह था कि लालबाग बाजार में कहीं भी पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। हर तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आई। पुलिस को चौराहों पर भीड़ नियंत्रित करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। दिवाली के बाद ही शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त होने के बाद आभूषणों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


15 करोड़ का कारोबार
धनतेरस के मौके पर बर्तन बाजार गुलजार रहा। मान्यता है कि इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। प्रत्येक घर में कोई न कोई बर्तन जरूर खरीदा जाता है। दुकानों पर लोग थाली, कटोरी, गिलास, कुकर आदि खरीदते नजर आए। बर्तन व्यापारी कृष्ण चंद सिंह ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार बाजार में रौनक अधिक रही। स्टील के बर्तन अधिक बिके। अधिकतर लोगाें की पसंद 100 से 500 रुपये तक के बर्तन रहे। इनकी जमकर बिक्री हुई। कई जगहों पर तो कटोरी, गिलास, थाली खत्म हो गई। जिले में करीब 15 करोड़ बर्तन बिक गए।
विज्ञापन


32 करोड़ के बिके उपकरण
इलेक्ट्राॅनिक बाजार में भी दिवाली के कारण खूब रौनक छाई रही। व्यापारियों ने लोगों को आकर्षित करने के लिए कई ऑफर चला रखे थे। कोई टीवी की खरीद पर प्रेस दे रहा था तो किसी के यहां फ्रिज की खरीद पर जूस मिक्सर का ऑफर था। इस दिन टीवी, मोबाइल, फ्रिज व वाशिंग मशीन आदि की खूब बिक्री हुई। देवसन इंटरप्राइजेज के गगनदीप दिलवानी ने बताया कि इस बार की धनतेरस पर पिछले सालों की तुलना में अच्छी बिक्री हुई है। करीब 32 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी जैसा चमका सराफा बाजार
सराफा बाजार में सोने की चमक खूब बिखरी। गणेश-लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति व चांदी का सिक्का खूब बिका। ग्राहकों ने डालर भी खरीदे। इसके अलावा लोग सोने की गिन्नी व सोने का सिक्का भी खरीदते नजर आए। कुछ लोगों ने इस दिन ज्वैलरी भी खरीदी। व्यापारी कुशाग्र सहगल ने बताया कि कुछ दिनों में विवाह के लग्न भी हैं। ऐसे में कुछ परिवार ने धनतेरस के दिन शादी के लिए आभूषण भी खरीदे। इससे बाजार में रौनक दिखी। जिले में करीब 40 करोड़ का कारोबार हुआ है।

वाहन बाजार
वाहन बाजार में सुबह से ही रौनक दिखाई दी। दो पहिया व चार पहिया वाहन खरीदने के लिए लोगों ने एडवांस में बुकिंग करा रखी थी। इस वजह से शोरूम में सुबह से ही भीड़ दिखी।लोग सुबह ही वाहन लेने शोरूम पहुंच गए। वाहन खरीदने के बाद सीधे मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना करके भगवान का आशीर्वाद लिया। हीरो कंपनी के शोरूम मैनेजर अजय मिश्रा ने बताया कि सीतापुर में दो हजार से अधिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। चार करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। हुंडई कंपनी के एक शोरूम के प्रबंधक मोहम्मद नदीम ने बताया कि जिले में चार पहिया वाहनों की खूब बिक्री हुई। करीब 20 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।


झाडू व खील की हुई बिक्री
दीपावली के दिन गणेश लक्ष्मी की पूजा अर्चना में बताशा व खील प्रयोग में लाई जाती है। इसको लेकर शहर में जगह-जगह दुकानें सजी थी। लोगों ने गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने के बाद बतासा व खील की खरीदारी की। इसके अलावा माला, अगरबत्ती, मोमबत्ती की बिक्री हुई। जनरल स्टोर पर झाडू व अन्य उत्पाद खूब बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed