फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Many inspectors and COs changed

दो सीओ सहित कई इंस्पेक्टर व दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 19 Jan 2020 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Many inspectors and COs changed
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार ने दो सीओ का कार्य क्षेत्र के बदलने के साथ ही 12 इंस्पेक्टर, आठ दारोगा व एक हेड कांस्टेबिल को इधर से उधर कर दिया।
विज्ञापन

एसपी ने सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह को महमूदाबाद व सीओ महमूदाबाद उदय प्रताप सिंह को लहरपुर सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह इंस्पेक्टर राय साहब द्विवेदी को इमलिया सुल्तानपुर थाने से रामपुर मथुरा का इंस्पेक्टर बनाया है।
इसी तरह इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव को मीडिया सेल से इमलिया सुल्तानपुर, कुलदीप तिवारी को रामपुर मथुरा से हरगांव, संजय कुमार पांडेय को हरगांव से संदना, ज्ञानेंद्र पांडेय को संदना से क्राइम ब्रांच, ओमप्रकाश तिवारी को बिसवां से क्राइम ब्रांच और बृजेश राय को मिश्रिख से बिसवां कोतवाली में तैनाती दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को क्राइम ब्रांच से मिश्रिख, उमाकांत दीपक को रामकोट से पुलिस लाइन, ओमप्रकाश राय को स्वाट टीम से रामकोट, कृष्ण मोहन सिंह को मानपुर से अटरिया थाने में तैनाती दी है। अटरिया से उपनिरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा को मानपुर थाने पर तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीआरबी प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय को एएचटीयू का नया प्रभार दिया गया है। दारोगा झरिया सिंह को रामपुर मथुरा से पुलिस लाइन, मनोज कुमार सिंह को पुलिस लाइन से रामपुर मथुरा, राजकिशोर यादव को रामपुर मथुरा से पुलिस लाइन, पवन कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से तालगांव, महिला दारोगा मधु यादव को प्रभारी वन स्टॉप सेंटर से प्रभारी एंटी रोमियो, प्रभारी वूमेन पावर लाइन, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, प्रभारी महिला परामर्श केंद्र का चार्ज दिया गया है।

महिला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरभि सिंह को वन स्टॉप सेंटर का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह हेड कांस्टेबिल शीतला प्रसाद सोनी को पुलिस लाइन से शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय में नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed