फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Manju is improving rural lives by making grass products

Sitapur News: घास के उत्पाद बना ग्रामीण जिंदगियां संवार रहीं मंजू

Sat, 30 May 2026 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Manju is improving rural lives by making grass products
संदना में घास के उत्पाद बनातीं मंजू देवी व अन्य महिलाएं।
संदना। गोंदलामऊ ब्लॉक के महसुई गांव निवासी मंजू देवी ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल बनी हैं। सात वर्षों से वह ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की राह पर चलना सिखा रही हैं। उन्होंने बालाजी स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को प्रशिक्षित करना भी शुरू किया है। उनका समूह अब नजीर बन चुका है।
विज्ञापन

मंजू देवी ने बताया कि उनके पति ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। करीब सात वर्ष पूर्व कोविड काल से पूर्व घास से उत्पाद बनाना शुरू किया। इसके तहत डलिया, टोकरी और घरेलू उपयोग के अन्य सामान तैयार कर बेचने शुरू किए।
विज्ञापन

करीब चार वर्ष पूर्व उन्होंने डालमिया भारत फाउंडेशन से आधुनिक ढंग से घास के उत्पाद तैयार करने का हुनर सीखा। वर्तमान में उनके द्वारा तैयार डलिया और अन्य सामान दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ जैसे शहरों में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस महिलाओं की बदली आर्थिक स्थिति : मंजू ने बताया कि बालाजी स्वयं सहायता समूह में उनके साथ सुनीता, रामगुनी, फूलमती, विजय कुमारी, शशि शर्मा, लीलावती समेत कुल 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
मंजू ने सभी को यह हुनर सिखाया है। मंजू बताती हैं कि अब कई शहरों के लोग सीधे संपर्क कर सामान खरीदते हैं, जिससे आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed