फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Man sentenced to seven years for attempt to murder

हत्या के प्रयास के आरोपी को सात साल की सजा

Thu, 10 Mar 2022 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to seven years for attempt to murder
सीतापुर। हत्या के प्रयास के एक मामले में न्यायालय ने आरोपी को सात साल के सश्रम कारावास व पांच हजार रुपया के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या आठ राहुल प्रकाश द्वारा दिए गए इस फैसले में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विवेक सिंह चौहान ने की है।
विज्ञापन

रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी विक्कू उर्फ विकास मिश्रा के खिलाफ गांव के ही कृष्ण कुमार द्वारा उसकी बहन पर तमंचे से जानलेवा हमला किए जाने का एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। वादी के मुताबिक चार अप्रैल 2015 की दोपहर दो बजे शाम को घर से सामान लेने गई वादी की बहन पर विक्कू द्वारा किए गए फायर से उसे चोटें आई थी। जिसका मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। न्यायालय में विचारण के बाद प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर आरोपी विक्कू को दोषी मानते हुए सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गयी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed