{"_id":"5d38a1b08ebc3e6ce212a755","slug":"man-died-due-to-current-sitapur-news-lko472616518","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट (सीतापुर)। धान की रोपाई के लिए पौध उखाड़ने गए तीन लोग टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इससे एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य लोग झुलस गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पावर कॉर्पोरेशन को सूचना दी गई है।
रामकोट इलाके के पथरी निवासी देवसरन (30) पुत्र द्वारिका, संतू (50) पुत्र विष्णु, लवकुश (12) पुत्र बांके, क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी गुड्डू (35) पुत्र चरंजू बुधवार को गांव के बाहर जवाहरपुर गांव के सामने धान की पौध उखाड़ने गए थे। इन लोगों को अपने खेत में धान की रोपाई करनी थी।
जब ये लोग खेत से घर जाने के लिए निकले तो रास्ते में पहले से टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गए। इससे देवसरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की खबर पाकर क्षेत्र में कोहराम सा मच गया।
विज्ञापन
वहां भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर रामकोट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा।