फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   man accused of kidnapping a woman arrested

युवती को अगवा करने वाला जिब्राइल गिरफ्तार

Fri, 26 Feb 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
man accused of kidnapping a woman arrested
तंबौर (सीतापुर)। युवती को अगवा किए जाने के मामले में पुलिस ने जिब्राइल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर उसका बयान दर्ज कराया है। अब तब इस मामले में जिब्राइल सहित 14 लोग जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

तंबौर इलाके के एक गांव की युवती को 23 नवंबर को अगवा किया गया था। मामले में पुलिस ने 26 नवंबर को आरोपी जिब्राइल सहित सात लोगों के खिलाफ धर्मपरिवर्तन के लिए युवती को अगवा करने सहित धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई थीं। इसी बीच गुरुवार को तंबौर पुलिस ने आरोपी जिब्राइल को क्षेत्र के चौका पुल से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस लड़की को भी वापस ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के भाइयों इज्राइल, मैनुददीन, मां जन्नतुन, भाभी अफसर जहां, दोस्त रफीक व शमशाद, रिश्तेदार उस्मान, नददाफ, पप्पू, चांद बीबी, आकिब, जावेद व वैन चालक सरोज जेल भेजा है। अब पुलिस ने जिब्राइल को भी जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है कि धर्म परिवर्तन के लिए युवती को अगवा करने वाले आरोपी जिब्राइल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। अगवा की गई युवती का कोर्ट में बयान कराया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed